"Roman Reigns मेरी तरह बनना चाहते हैं" - WWE यूनिवर्सल चैंपियन को लेकर AEW Superstar का अहम बयान

WWE Royal Rumble के बाद AEW स्टार ने रोमन रेंस को दिया बड़ा संदेश
WWE Royal Rumble के बाद AEW स्टार ने रोमन रेंस को दिया बड़ा संदेश

AEW सुपरस्टार रिकी स्टार्क्स (Ricky Starks) ने हाल ही में रोमन रेंस को बड़ा संदेश दिया। एक फैन ने रोमन रेंस (Roman Reigns) की WWE रॉयल रंबल (Royal Rumble) की तस्वीर पोस्ट की जिसमें वो अपने सिर पर हाथ रखे हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में ऐसा लग रहा है कि रोमन रेंस असल में रिकी स्टार्क्स के सिग्नेचर पोज़ में नजर आ रहे हैं।

इस ट्वीट का मौजूदा FTW चैंपियन ने काफी अच्छी तरह जवाब दिया। उन्होंने कहा कि WWE यूनिवर्सल चैंपियन और हर कोई उनकी तरह बनना चाहता है। इसके अलावा रिकी ने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की जिसके कैप्शन में उन्होंने "एकनॉलेज मी" लिखा। वो यहां साफ तौर पर रोमन को निशाना बना रहे थे।

रिकी स्टार्क्स अभी FTW चैंपियन के रूप में नजर आ रहे हैं और वो Team Taz का पार्ट बने हुए हैं। स्टार्क्स इस समय AEW में जे लीथल के साथ FTW चैंपियनशिप की स्टोरीलाइन में शामिल हैं। जल्द ही दोनों के बीच मैच देखने को मिलेगा। रिकी ने बतौर चैंपियन काफी अच्छा काम किया है और टाइटल को समय-समय पर डिफेंड किया है।

WWE Royal Rumble 2022 में रोमन रेंस के मैच का हुआ था विवादित अंत

Royal Rumble 2022 में रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिला था। इस मैच में सैथ ने ट्राइबल चीफ को कड़ी टक्कर दी। रॉलिंस यहां द शील्ड के कॉस्ट्यूम और थीम सॉन्ग के साथ एंट्री करते हुए नजर आए थे। रोमन पर अपने टाइटल को रिटेन करने का दबाव था।

अंत में रोमन रेंस ने सैथ रॉलिंस को अपने सबमिशन में फंसा लिया और रोप्स को टच करने के बावजूद भी ट्राइबल चीफ ने उन्हें नहीं छोड़ा। इसी वजह से रेफरी को मैच का अंत DQ से करना पड़ा। सैथ रॉलिंस को मैच में जीत जरूर मिली लेकिन रोमन रेंस ने अपने यूनिवर्सल टाइटल को रिटेन किया। मैच के बाद भी ट्राइबल चीफ ने अपने पूर्व साथी पर बुरी तरह हमला किया। वो बाद में ब्रॉक लैसनर की WWE चैंपियनशिप मैच में हार का कारण भी बने थे।

अब देखना दिलचस्प होगा कि रोमन रेंस आखिरकार AEW सुपरस्टार के कमेंट्स का क्या जवाब देते हैं।

Quick Links