"यह AEW के इतिहास का सबसे खराब इवेंट रहा"- Worlds End 2023 को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस का फूटा गुस्सा, आई प्रतिक्रियाएं

Ujjaval
AEW Worlds End 2023 को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाएं आई
AEW Worlds End 2023 को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाएं आई

AEW Worlds End 2023: AEW वर्ल्ड्स एंड (Worlds End 2023) इवेंट काफी बढ़िया रहा। इसमें कई चौंकाने वाली चीज़ें देखने को मिली और टाइटल चेंज भी हुए। सभी की राय इवेंट को लेकर अलग रही। सोशल मीडिया पर इस शो को लेकर फैंस का जमकर गुस्सा फूटा। इसे AEW का साल 2023 का सबसे निराशाजनक इवेंट माना जा रहा है। फैंस को कुछ चीज़ें पसंद आई लेकिन ज्यादातर उतनी खास नहीं रही। इसलिए इस आर्टिकल में हम AEW के इस इवेंट को लेकर सोशल मीडिया पर आई फैंस की प्रतिक्रियाओं पर नज़र डालेंगे।

Ad

AEW Worlds End 2023 को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाएं

Ad

(कुल मिलाकर AEW Worlds End काफी निराशाजनक शो था। आखिरी तीन मैच काफी बढ़िया था लेकिन इसके पहले हुई चीज़ें बेकार रही। विमेंस डिवीजन असल में उपहास का पात्र है। 2024 के लिए पूरी क्रिएटिव टीम में बदलाव की जरूरत है।)

Ad

(AEW Worlds End इवेंट मेरे हिसाब से ठीक रहा। इसमें कई अच्छे मोमेंट्स देखने को मिले और जरूर कुछ बुरे पल आए लेकिन यह एक तगड़ा शो रहा। मुझे दिख रहा है कि शो के अंत को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है लेकिन यह सबसे ज्यादा लॉजिकल फैसला था। मैं इन चीज़ों को आगे बढ़ने देना चाहता हूं। उम्मीद है कि कंपनी में हो रहा छोटा सा बदलाव अगले साल काफी मदद करेगा।)

Ad

(यह उनके इतिहास का सबसे खराब इवेंट रहा लेकिन जीवन इसी तरह से आगे बढ़ता है। मैं Wardlow की जगह काइल ओ'राइली को फैक्शन में देखना पसंद करता। मैं काफी कम लोगों में से हूं, जिन्हें MJF का टाइटल रन पसंद आया। मुझे पता है कि रेसलिंग अच्छी नहीं रही लेकिन उतनी रही, जितनी होनी चाहिए थी। यही गेम है।)

Ad

(शो में सिर्फ Continental Classic टूर्नामेंट का फाइनल मैच अच्छा था। बाकी सभी मैचों ने निराश किया। मेन इवेंट अच्छी राह पर जा रहा था लेकिन अंत खराब रहा। यह 2023 में AEW का सबसे खराब इवेंट माना जा सकता है। अच्छा हुआ कि मैं शो देखने नहीं गया।)

(AEW Worlds End इवेंट परफेक्ट नहीं था लेकिन यह देखने में मनोरंजक था। यह रेसलिंग इतिहास के सबसे अच्छे साल को खत्म करने का बढ़िया तरीका था।)

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications