4 सुपरस्टार्स जो जल्द ही WWE में नज़र आकर फैंस को बड़ा सरप्राइज दे सकते हैं

WWE सुपरस्टार्स और फैंस को मिलेगा जबरदस्त सरप्राइज़ (Photos: WWE.com)
WWE सुपरस्टार्स और फैंस को मिलेगा जबरदस्त सरप्राइज (Photos: WWE.com)

WWE Superstars Shocking Return: रेसलिंग जगत में WWE एक बड़ी कंपनी है और इसके प्रीमियम लाइव इवेंट को लोग बड़े चाव से देखते हैं। यह खास तब होता है, जब कोई सुपरस्टार नज़र आकर सबको चौंका देता है। हालिया NXT एपिसोड में जैडा पार्कर (Jaida Parker) और रॉक्सेन परेज़ (Roxxane Perez) एक बैकस्टेज इंटरव्यू सैगमेंट में आमने-सामने नज़र आई थीं।

इस दौरान जैडा ने रॉक्सेन को थप्पड़ जड़ने के बाद किसी से कहा कि वह NXT विमेंस चैंपियन को हैंडल कर लेंगी। इसके बाद परेज़ उस तरफ देखकर डरी हुई लग रही थीं। जरूर किसी सुपरस्टार स्टार की एंट्री होने वाली है। ऐसे में आइए नज़र डालते हैं उन 4 सुपरस्टार्स पर जो WWE में नज़र आकर फैंस को बड़ा सरप्राइज दे सकते हैं।

#4 जूलिया WWE में जल्द ही नज़र आ सकती हैं

जूलिया WWE NXT Stand and Deliver 2024 में अटेंडेंस नज़र आई थीं। उसके बाद यह उम्मीद थी कि वह जल्द ही कंपनी में इन-रिंग डेब्यू करेंगी। इसके बाद वह चोट और MARIGOLD के साथ अपनी कमिटमेंट के चलते नज़र नहीं आई थीं।

पूर्व STARDOM सुपरस्टार को पहले भी NXT विमेंस चैंपियन रॉक्सेन परेज़ अपने प्रोमो में एक चुनौती दे चुकी हैं। ऐसे में यह संभव है कि वह चैंपियन को नज़र आई हों और उन्हें यह उम्मीद ना रही हो कि उनकी गलती ने किसी को ऐसा नाराज कर दिया है कि वह आकर उनसे चैंपियनशिप छीन सकती हैं।

#3 स्टैफनी वकेर WWE टीवी पर नज़र आकर सरप्राइज दे सकती हैं

स्टैफनी वकेर ने रेसलिंग की दुनिया में काफी नाम कमाया है। वह CMLL में ही तीन टाइटल को अपने नाम कर चुकी थीं। इसके साथ ही वह न्यू जापान STRONG विमेंस चैंपियनशिप को भी अपने नाम कर चुकी हैं। हाल में यह खबर आई थी कि उन्होंने WWE के साथ साइन कर लिया है।

वह तब से मैक्सिको में दो लाइव इवेंट में दो मैच का हिस्सा बन चुकी हैं। इनमें उन्होंने आईला डौन को हराया है। इसके बाद यह खबर आई थी कि वह वीजा से जुड़ी दिक्कतों के चलते अमेरिका नहीं आई हैं। ऐसा हो सकता है कि वह समस्या खत्म हो चुकी हो और उनकी जल्द ही अपीयरेंस देखने को मिल सकती है।

#2 WWE को डेल्टा टेकओवर कर सकती हैं

डेल्टा ने Elimination Chamber Perth के दौरान हुए ट्रायआउट में ऑफिशियल्स को इंप्रेस किया था। इसके बाद यह खबर आई थी कि वह कंपनी के साथ साइन कर चुकी हैं। ऑस्ट्रेलियाई मूल की डेल्टा का F-5 किसी भी रेसलर के लिए मुश्किल की घंटी है।

वह इससे बड़े-बड़े मेल रेसलर्स को चित कर देती हैं। ऐसे में उसके प्रभाव को सोचकर ही किसी भी स्टार का डरना जायज है। जूलिया और स्टैफनी तो सिर्फ लुक्स से खतरनाक लग सकती हैं लेकिन डेल्टा तो ताकत में भी हालत खराब करने का माद्दा रखती हैं। वो WWE में आकर बवाल मचा सकती हैं।

#1 एजे ली WWE में रिटायरमेंट से बाहर आकर धमाल कर सकती हैं

एजे ली WWE दिग्गज हैं और लगभग नौ सालों से रिटायर्ड हैं। वह रॉक्सेन की आइडल हैं और मौजूदा NXT विमेंस चैंपियन ने उनके साथ लड़ने की इच्छा जताई है। उन्होंने यह भी कहा था कि उनके पास ज्यादा समय नहीं है और वह तब तक रिटायर नहीं होंगी, जब तक उनका और एजे ली का मुकाबला नहीं होता है।

पूर्व डीवाज़ चैंपियन के पति सीएम पंक भी अब WWE का हिस्सा हैं। ऐसे में संभव है कि उनका अगर कंपनी के साथ कोई मनमुटाव होगा, तो वह भी खत्म हो गया होगा। ऐसे में वह WWE में नज़र आकर फैंस को बड़ा सरप्राइज दे सकती हैं और इसके वजह से रॉक्सेन हैरान NXT में शायद हो गई होंगी।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications