SummerSlam में समोआ जो को हराकर WWE चैंपियन बने रह सकते हैं एजे स्टाइल्स

इस समय स्मैकडाउन के सबसे बड़े फेस एजे स्टाइल्स हैं। दो साल पहले उन्होंने समरस्लैम में जॉन सीना को हराया था। और तब से लेकर आज तक कभी उन्होंने पीछे मुड़ के नहीं देखा। रॉयल रंबल 2016 में उन्होंने डेब्यू किया था। उन्होंने सरप्राइज एंट्री यहां की थी। इसके आठ महीने बाद डीन एंब्रोज को बैकलैश में हराकर उन्होंने WWE चैंपियनशिप अपने नाम की थी। इसके बाद पिछले साल रॉयल रंबल में जॉन सीना के खिलाफ वो हार गए थे।

Ad
youtube-cover
Ad


इस समय स्टाइल्स की गिनती WWE के महान रैसलर्स में होती हैं। उन्होंने दुनिया के हर कोने में चैंपियनशिप अपने नाम की। NWA, TNA, IWGP हैवीवेट चैंपियनशिप उन्होंने अपने नाम की है। पिछले साल नवंबर में जिंदर महल के खिलाफ स्मैकडाउन लाइव में दोबारा वो WWE चैंपियन बने। इसके बाद हर पीपीवी में उन्होंने अपनी चैंपियनशिप डिफेंड की है। स्मैकडाउन में वो लगातार बने हुए है। समरस्लैम में उनका मुकाबला समोआ जो के साथ WWE चैंपियनशिप के लिए अब होगा। एजे स्टाइल्स ये पहले ही साबित कर चुके है कि वो WWE के इस समय सबसे बड़े सुपरस्टार है। उनकी स्किल, माइंटसैट और टैलेंज ने उन्हें चैंपियन बनाया है। उन्होंने स्मैकडाउन के हर एपिसोड में अपने आप को हमेशा साबित किया है। दूसरी तरफ समोआ जो भी दिग्गज सुपरस्टार है। वो WWE टाइटल डिजर्व करते है। लेकिन अभी वक्त एजे स्टाइल्स का ही है।

youtube-cover
Ad


समरस्लैम में फिर वो अपना टाइटल डिफेंड कर सकते हैं। कई रिपोर्ट में पहले ही ये कहा गया है। वो कंपनी के सबसे बड़े फेस है। वो साल 2019 के कवर स्टार बनेंगे। वो दुनिया के हर कोने में ट्रैवल करेंगे और गेम को प्रमोट करेंगे। एजे स्टाइल्स को इस समय चैंपियन बने रहने की जरूरत भी है। क्योंकि स्मैकडाउन को उनकी काफी ज्यादा जरूरत है। वैसे भी इस समय सब चीजें एजे स्टाइल्स के फेवर में है। अभी बहुत कुछ उन्हें करना बांकि है। अगर वो समरस्लैम में चैंपियन बनते है तो फिर दिखा देंगे कि वो सबसे बड़े चैंपियन हैं। यहीं नहीं समरस्लैम के बाद भी कई महीनों तक वो चैंपियन बने रहेंगे। 300 दिन के आस-पास हो गए है और टाइटल उनके पास है। अभी उनके पास बहुत सी चीजें साबित करने को बांकि है। समोआ जो भी काफी धाकड़ रैसलर है। लेकिन उम्मीद ये ही है कि एजे स्टाइल्स ही समरस्लैम में चैंपियन बनेंगे।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications