WWE Raw में पूर्व चैंपियन के खिलाफ करारी हार का सामना करने वाले AJ Styles के नाम एक अनोखा आंकड़ा हुआ दर्ज

Pankaj
WWE Raw में एजे स्टाइल्स और सैमी ज़ेन के बीच हुआ शानदार मुकाबला
WWE Raw में एजे स्टाइल्स और सैमी ज़ेन के बीच हुआ शानदार मुकाबला

Sami Zayn: WWE Raw में इस हफ्ते एजे स्टाइल्स (AJ Styles) और सैमी ज़ेन (Sami Zayn) के बीच मुकाबला हुआ था। स्टाइल्स को यहां पर हार का सामना करना पड़ा था। सैमी ने ब्लू थंडर बॉम्ब फिनिशर लगाकर ये मुकाबला जीता। दोनों सुपरस्टार्स अब एक यूनिक आंकड़े का हिस्सा बन गए हैं।

अपने WWE करियर में अभी तक सैमी ज़ेन ब्लू थंडर बॉम्ब फिनिशर से दो मुकाबले जीत चुके हैं। दोनों बार उन्होंने एजे स्टाइल्स को हराया। साल 2016 में ब्लू ब्रांड के एपिसोड में भी कुछ इसी अंदाज में स्टाइल्स के ऊपर सैमी ने जीत हासिल की थी।

एक और कमाल की बात यहां सामने आई है। सैमी और स्टाइल्स के बीच पहली बार रेड ब्रांड में मुकाबला हुआ है। इससे पहले दोनों के बीच Raw में कभी सिंगल्स मुकाबला देखने को नहीं मिला। एजे स्टाइल्स के नाम भी अब खराब रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

WWE सुपरस्टार सैमी ज़ेन का काम बहुत ही जबरदस्त

एजे स्टाइल्स इस समय रेड ब्रांड में काम कर रहे हैं। द ओसी फैक्शन का वो हिस्सा हैं। वहीं सैमी ज़ेन ब्लू ब्रांड में काम कर रहे हैं। द ब्लडलाइन फैक्शन का वो हिस्सा हैं। इस ग्रुप को रोमन रेंस लीड कर रहे हैं। सैमी के लिए पिछला एक साल बहुत ही शानदार रहा है। खासतौर पर जब से वो ब्लडलाइन के साथ आए तब से उनका करियर एकदम बदल गया। रोमन रेंस और पॉल हेमन की वजह से उन्हें बहुत फायदा हो रहा है।

अगले साल सैमी ज़ेन को बहुत बड़ा पुश WWE द्वारा दिया जाएगा। कहा जा रहा है कि अगले साल उनकी राइवलरी रोमन रेंस के साथ भी हो सकती है। अभी भी कोई ना कोई स्टोरीलाइन उनके लिए तैयार की जा रही है। 30 दिसंबर, 2022 को ब्लू ब्रांड के एपिसोड में सैमी ज़ेन और रोमन रेंस का मुकाबला केविन ओवेंस और जॉन सीना के साथ होगा। ये मैच बहुत ही शानदार होगा। सैमी और केविन बचपन के दोस्त हैं और दोनों की स्टोरीलाइन इस समय गजब की चल रही है। Survivor Series WarGames इवेंट में केविन को सैमी धोखा दे चुके हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now