"जिंदर महल WWE और भारत के लिए शानदार हैं और सफलता के हकदार हैं"

इंडिया टूडे को हाल ही में WWE चैंपियन एजे स्टाइल्स ने हाल ही में अपना इंटरव्यू दिया। यहां पर उन्होंने जिंदर महल के बारे में काफी कुछ बात की और बताया कि कैसे उन्होंने पिछले कुछ महीनों में WWE में काम किया हैं। पिछले साल बैकलैश पीपीवी में जिंदर महल ने तब पूरी दुनिया को चौंका दिया जब उन्होंने रैंडी ऑर्टन को हराकर WWE चैंपियनशिप अपने नाम की। इसके बाद लगातार उन्होंने रैंडी ऑर्टन, बैरन कॉर्बिन और नाकामुरा के खिलाफ अपना टाइटल डिफेंड किया। हर बार उऩ्होंने अच्छी जीत हासिल की। 2 नवंबर 2017 को स्मैकडाउन लाइव में एजे स्टाइल्स के खिलाफ जिंदर महल अपनी चैंपियनशिप हार गए। 170 दिन तक जिंदर महल ने ये टाइटल अपने पास रखा था। लेकिन एजे स्टाइल्स ने फिर इसे अपने नाम कर लिया। इंडिया टूडे से बात करते हुए एजे स्टाइल्स ने जिंदर महल के बारे में कहा कि,"जिंदर महल काफी अच्छा काम कर रहे है। उन्हें यहां वो सब मिला जो वो चाहते थे। दिखने में वो स्टार है, एक स्टार की तरह परफॉर्म करते हैं। इसलिए वो सबसे अलग है। WWE के लिए वो सबसे परफेक्ट हौ और भारत के लिए भी सबसे परफेक्ट हैं।" एजे स्टाइल्स ने ये भी कहा कि प्रो रैसलिंग बिजनेस में जिंदर महल को काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा और वो सफलता के लिए डिजर्व भी करते थे, उऩकी मेहनत और लगन ने ये कर दिखाया और सफल उन्हें बनाकर छोड़ा। एजे स्टाइल्स अगले महीने फास्टलेन में अपना टाइटल केविन ओवंस और सैमी जेन के खिलाफ डिफेंड करेंगे। इसके बाद रैसलमेनिया 34 में वो नाकामुरा के खिलाफ लड़ेंगे। जिंदर महल भी रैसलमेनिया 34 में यूएस चैंपियनशिप के लिए प्रबल दावेदार हो सकते हैं। बॉबी रूड के साथ हुए मैच में वो यूएस चैंपियनशिप हारे थे। बॉबी रूड नए यूएस चैंपियन बने थे। जिंदर महल अब यूएस चैंपियनशिप के लिए फाइट करते हुए नजर आ सकते हैं।