एजे स्टाइल्स के WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट को लेकर अहम जानकारी सामने आई

मौजूदा समय में WWE को बिना एजे स्टाइल्स के बिना सोच पाना काफी मुश्किल नजर आता है। भले ही WWE के साथ उन्हें अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है, लेकिन उन्होंने कम समय में ही काफी छाप छोड़ी है। स्टाइल्स ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि वो बहुत जल्द ही रैसलिंग को अलविदा कह सकते हैं। इसके बाद रैसलिंग ऑब्जर्वर न्यूजलैटर ने एजे स्टाइल्स के WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट के बारे में अहम जानकारी दी है। एजे स्टाइल्स ने The Box in Houston को दिए इंटरव्यू में कहा था कि वो जल्द ही रिटायर हो सकते हैं। स्टाइल्स के मुताबिक वो 42 साल की उम्र तक रिटायर होने का मन बना रहे हैं और अभी वो 40 साल के हैं। इसके मतलब साफ है कि उनके पास ज्यादा समय नहीं है। रैसलिंग ऑब्जर्वर न्यूलैटर के मुताबिक एजे स्टाइल्स का WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट 2019 की शुरूआत में खत्म हो जाएगा और तबतक वो 42 साल के भी हो जाएंगे। स्टाइल्स रिटायरमेंट के बाद ज्यादा से ज्यादा समय अपने बच्चों के साथ बिताना चाहेंगे और इसलिए उन्होंने अपने लिए एक समय तय कर रखा है। हालांकि मेल्ट्जर ने कहा कि शॉन माइकल्स के केस को छोड़ दिया जाए, तो आसानी से कंपनी को कोई नहीं छोड़ता। रैंड़ी ऑर्टन ने भी WWE में अपने काम के भार को कम कर रखा है, जिससे वो हर जगह समय दे पा रहे हैं। इस बात की उम्मीद की जा रही है कि स्टाइल्स को भी सेम डील दी जा सकती है। अंत में स्टाइल्स वो ही करेंगे, जो उनके हिसाब से सही होगा। एजे स्टाइल्स 42 साल की उम्र में रिटायर होकर ज्यादा से ज्यादा समय अपनी फैमिली के साथ बिताना चाहेंगे। इसके अलावा वो कुछ मौकों पर इंडी स्टेज पर लड़ते हुए नजर आ सकते हैं। एजे स्टाइल्स का जैसा प्रदर्शन अबतक रहा है, उसके हिसाब से फैंस चाहेंगे कि वो ज्यादा से ज्यादा समय के लिए WWE में उन्हें देख पाएंगे।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications