WWE के यूएस चैंपियन एजे स्टाइल्स ने ओसाका में हुए लाइव इवेंट के दौरान मास्क पहन कर एंट्री की। इस एंट्री को देखकर सभी फैंस हैरान हो गए। बताया जा रहा है कि जापान में हुए इस इवेंट में एजे स्टाइल्स ने बुलेट क्लब के जापानी फैंस के लिए मास्क पहना था। स्टाइल्स का मैच केविन ओवंस के खिलाफ हुआ जिसको जीतकर उन्होंने यूएस चैंपियनशिप को बरकरार रखा। लाइव इवेंट में एजे स्टाइल्स ने अपने म्यूजिक पर एंट्री की लेकिन उस दौरान उन्होंने मास्क पहना हुआ था। इससे पहले एजे स्टाइल्स ने रैसल किंगडम में मास्क पहना था जब उनका मुकाबला 2016 में शिंस्के नाकामुरा के खिलाफ हुआ जिसके बाद इस बार उन्होंने मास्क पहना है। एजे स्टाइल्स को लाइव इवेंट के वक्त ब्रांड न्यू मास्क पहना हुआ था। जिसके बाद एजे स्टाइल्स ने बताया कि क्लब को लोग पसंद करते है और बुलेट क्लब को जापान में ही बनाया गया था। जिसके लिए उन्होंने मास्क पहना। Had to show that CLUB love in Osaka! A post shared by AJ Styles (@ajstylesp1) on Sep 16, 2017 at 7:52pm PDT एजे स्टाइल्स फेमस बुलेट क्लब का हिस्सा रहे चुके हैं, बुलेट क्लब न्यू जापान प्रो-रैसलिंग का बड़ा हिस्सा था। स्टाइल्स ने बुलेट क्लब को छोड़ साल 2016 में WWE का हाथ थामा था। जब से एजे स्टाइल्स ने WWE में कदम रखा है उनका करियर काफी शानदार हो गया है। एजे स्टाइल्स अभी WWE के यूएस चैंपियन है। पिछले हफ्ते एजे स्टाइल्स ने टाय डिलिजंर के खिलाफ अपने खिताब को डिफेंड किया था जबकि इस हफ्ते बैरन कॉर्बिन के खिलाफ एजे स्टाइल्स इस बार स्मैकडाउन में डिफेंड करने वाले हैं। हालांकि अभी तक ब्लू ब्रांड के एक्सक्लूसिव पीपीवी हैल इन ए सैल के लिए एजे स्टाइल्स का मैच तय नहीं किया गया है। खैर, ये बात साफ हो गई है कि एजे स्टाइल्स का मास्क का लुक कोई नया नहीं था बल्कि जापान फैंस के लिए उन्होंने ने ये सब कुछ किया।