"Royal Rumble ने मेरी जिंदगी बनाई और इसी वजह से WWE यूनिवर्स भी पूरी तरह बदल गया"

WWE नेटवर्क पिक में इस हफ्ते के एपिसोड में एजे स्टाइल्स ने हिस्सा लिया। और यहां उस मोमेंट को याद किया जहां से उनकी लाइफ पूरी तरह बदल गई। एजे स्टाइल्स ने साल 2016 के रॉयल रंबल में WWE में डेब्यू किया था। यहां से उनकी पूरी जिंदगी ही बदल गई और WWE भी बदल गया। WWE में इस समय एजे स्टाइल्स का डंका बजता हैं। वो रोस्टर के नंबर वन रैसलर है। पूरे वर्ल्ड में एजे स्टाइल्स ने प्रोफेशल रैसलिंग की है। NJPW, इम्पैक्ट रैसलिंग, ROH में WWE में आने से पहले उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। 24 जनवरी 2016 को उन्होंने WWE में डेब्यू किया था। एजे स्टाइल्स WWE यूनाइटेड स्टेट्स टाइटल भी अपने नाम कर चुके है और साथ ही साथ WWE चैंपियन भी वो इस समय है। WWE ने एजे स्टाइल्स की वो वीडियो अपलोड की है जिसमें उन्होंने बताया है कि किस मोमेंट ने उनकी जिंदगी बदल दी। एजे स्टाइल्स ने इस वीडियो में कहा है कि,"दो साल पहले मैंने रॉयल रंबल में डेब्यू किया था। यहां से मेरी जिंदगी बदल गई। WWE यूनिवर्स भी बदल गया। ये काफी अच्छा मोमेंट था। यहां WWE भी बदल गया।"

Ad
youtube-cover
Ad


एजे स्टाइल्स इस समय WWE चैंपियन हैं। और रॉयल रंबल में उनका मुकाबला 2 ऑन 1 हैंडीकैपर मैच में सैमी जेन और केविन ओवंस के साथ मुकाबला होगा। ये WWE चैंपियनशिप मैच होगा। 28 जनवरी को रॉयल रंबल का आयोजन होगा। वैसे यहां जीत एजे स्टाइल्स की पक्की मानी जा रही है। स्मैकडाउन में इस समय एजे स्टाइल्स की काफी मांग है। वो वर्ल्ड लेवल के रैसलर है। और उन्होंने अपने आप को भी साबित किया है। ब्रॉक लैसनर को भी उन्होंने पिछले साल सर्वाइवर सीरीज में उन्होंने काफी चुनौती दी थी। एजे स्टाइल्स रॉयल रंबल के बाद रैसलमेनिया के लिए भी बुक होंगे। वहां भी उनके लिए एक बड़े मैच की प्लानिंग की जा रही है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications