WrestleMania 33 के बाद Raw में नजर आ सकते हैं एजे स्टाइल्स

PWInsider की रिपोर्ट में एक बड़ी बात सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार सुपरस्टार एजे स्टाइल्स अब रैसलमेनिया के बाद स्मैकडाउन लाइव छोड़कर मंडे नाइट रॉ में जाएंगे। ये अफवाह इसलिए सामने आई है क्योंकि इस हफ्ते स्मैकडाउन में एजे ने शेन मैकमैहन पर हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया था। 2016 WWE ड्राफ्ट में एजे स्टाइल्स को स्मैकडाउन लाइव ने लिया था। शेन और डेनियल ने उनके लिए काफी कुछ सोचा हुआ था लेकिन इस हफ्ते शेन पर अटैक कर के इनके रिश्तों में दरार आ गई है।

Ad
youtube-cover
Ad

वैसे स्टाइल्स ने लगातार स्मैकडाउन में अच्छा प्रदर्शन किया है। लेकिन चैंपियनशिप मैच हारने के बाद से उनके सितारे गर्दिश में चल रहे है। उन्हें WWE चैंपियनशिप के लिए रीमैच नहीं मिला। सिर्फ एलिमिनेशन चैंबर और बैटल रॉयल में ही वो चैंपियनशिप के लिए लड़ते हुए नजर आए। पलड़ा तब खराब हो गया जब रैंडी ऑर्टन ने ब्रे वायट के खिलाफ लड़ने के लिए चुनौती दे डाली। इसके बाद डेनियल और शेन ने ऑर्टन और एजे का मैच करा दिया। जिसमें एजे की हार हो गई, और रैंडी ने रैसलमेनिया का टिकट बुक कर लिया। इस हफ्ते शो के शुरूआत में एजे ने शेन पर हमला कर दिया। लेकिन शो के अंत में फिर शेन मैकमैहन ने एजे स्टाइल्स को रैसलमेनिया के लिए चुनौती दे डाली। अब ये स्टारोलाइन आगे जरूर बढ़ेगी। और आगे आने वाले स्मैकडाउन के एपिसोड में इनके बीच जरूर कुछ ना कुछ देखने को मिलेगा। शेन ने एजे को चुनौती दे दी है, लेकिन हो सकता है कि अगले हफ्ते वो स्मैकडाउन में ना आए। क्योंकि उन्हें गंभीर चोट लगी है। WWE यूनिवर्स भी ये ही चाहता है कि इन दोनों के बीच अगले हफ्ते के एपिसोड में कुछ बातें जरूर हों। हो सकता है कि डेनियल ब्रायन और एजे के बीच भी बात हो सकती है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications