जॉन सीना का 17वीं बार चैंपियन बनने का सपना तोड़ने के बाद एजे स्टाइल्स की बड़ी प्रतिक्रिया

एजे स्टाइल्स WWE रोस्टर के शायद एकलौते ऐसे सुपरस्टार होंगे, जिनसे कोई ही नफरत करता है। 2016 में डैब्यू के बाद से द फिनोमिनल वन ने शानदार काम किया है और उन्होंने जिस भी सुपरस्टार के खिलाफ मैच लड़ा है, उसे बेहद तगड़ा बना दिया। फास्टलेन पीपीवी में एजे स्टाइल्स ने 5 अन्य सुपरस्टार्स के खिलाफ कामयाबी के साथ अपने खिताब का बचाव किया और अब रैसलमेनिया में उनका सामना शिंस्के नाकामुरा के साथ होगा। द फिनोमिनल वन स्टाइल्स ने मैच जीतने के बाद ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी। स्टाइल्स ने लिखा, "इस एक ड्रीम मैच कहते हैं। एक फैंटेसी जिसकी शुरुआत जापान में हुई। सभी लोग अपनी आंखें खोल लें क्यों रैसलमेनिया के मेन इवेंट में WWE चैंपियनशिप के लिए एजे स्टाइल्स का सामना शिंस्के नाकामुरा के साथ होगा।"

आपको बता दें कि शिंस्के नाकामुरा ने रॉयल रम्बल मैच जीतकर रैसलमेनिया के WWE चैंपियनशिप मैच का टिकट कटाया था। पहले से ही माना जा रहा था कि फास्टलेन में एजे स्टाइल्स अपनी चैंपियनशिप को डिफेंड कर लेंगे और फिर रैसलमेनिया में एजे स्टाइल्स और नाकामुरा की टक्कर होगी। दुनिया के 2 सबसे बेहतरीन रैसलर सबेस बड़ी रैसलिंग स्टेज पर अपनी स्किल्स के जौहर दिखाएंगे। जिन फैंस को स्टाइल्स और नाकामुरा की पुरानी दुश्मनी के बारे में नहीं पता। उन्हें बता देना चाहते हैं कि न्यू जापान प्रो रैसलिंग (NJPW) के दिनों में दोनों एक दूसरे के कट्टर दुश्मन हुआ करते थे। WWE जॉइन करने से पहले स्टाइल्स ने अपना आखिरी NJPW मैच नाकामुरा के खिलाफ रैसल किंगडम 10 में लड़ा था। इस मैच में स्टाइल्स को टाइटल मैच में हार का सामना करना पड़ा था। अब एक बार फिर से जापान में शुरु हुई दुश्मनी का अंत या फिर कहें एक नई शुरुआत अमेरिका में होगी।