WWE ड्राफ्ट को लेकर सुपरस्टार एजे स्टाइल्स की प्रतिक्रिया सामने आई

WWE में अगले हफ्ते सुपरस्टार्स शेकअप यानि कि मिनी ड्राफ्ट होगा। जिसमें रॉ और स्मैकडाउन के सुपरस्टार्स की अदला-बदली होगी। इसमें सबसे ज्यादा नजरें एजे स्टाइल्स पर हैं। मंडे नाइट रॉ में लंबे समय बाद WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन ने वापसी की। विंस मैकमैहन ने एलान करते हुए WWE में अगले हफ्ते सुपरस्टार्स शेकअप यानि कि मिनी ड्राफ्ट होगा। विंस मैकमैहन ने कहा कि अब रैसलमेनिया के बाद बन ड़ा बदलाव किया जाएगा। इसमें रॉ और स्मैकडाउन के सभी सुपरस्टार शामिल होंगे। इसके अलावा उन्होंने कर्ट एंगल के तौर पर रॉ के नए जनरल मैनेजर की घोषणा की। स्मैकडाउन लाइव के सुपरस्टार एजे स्टाइल्स ने अपनी प्रतिक्रिया देने में थो़ड़ा वक्त जरूर लगाया। स्टाइल्स ने ट्वीट किया कि सुपरस्टार शेकअप से कहीं ना कहीं बड़े मौके मिल जाते है।

Ad

आज हुए स्मैकडाउन लाइव में देखा जाए तो एजे स्टाइल्स ने साथ रहने का साइन दिया हैय़ लेकिन वो रिंग से बाहर तब चले गए जब कमिश्नर शेन मैकमैहन उनसे हाथ मिलाने आए। उनका कहना था कि मुझे नहीं पता की आगे क्या होने वाला है। ये भी कहा कि वो स्मैकडाउन नहीं छोड़ेंगे क्योंकि ये ऐसी जगह जहां से हर कोई बिल्ड हो जाता है। मैं खुद ये नहीं चाहता कि यहां पर कोई आकर मुझे टेकओवर करें। अब सबकी नजरें अगले हफ्ते होने वाले रॉ और स्मैकडाउन में हैं। रोस्टर में काफी सारे बदलाव देखने को मिल सकते है। सबकी नजरें एजे स्टाइल्स और रोमन रेंस पर है। रोमन रेंस हो सकता है कि रॉ से स्मैकडाउन में आ जाए। अगर ऐसा होता है तो एजे स्टाइल्स भी रॉ में एंट्री कर सकते है। वैसे स्मैकडाउन में एजे स्टाइल्स ने काफी सफलता हासिल की है। सिर्फ 1 साल में वो WWE चैंपियन बन गए। इसके बाद अभी-अभी रैसलमेनिया में उन्होंने शेन मैकमैहन को हराया।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications