एजे स्टाइल्स ने Wrestlemania में अपने भविष्य के बारे में बताया

चैनल गाइड मैग्जीन को हाल ही में सुपरस्टार एजे स्टाइल्स ने अपना इंटरव्यू दिया। और यहां पर उन्होंने भविष्य में अपने रैसलमेनिया के लक्ष्य के बारे में बताया। रॉयल रंबल 2016 में एजे स्टाइल्स ने WWE में डेब्यू किया था। इसके बाद वो कई बड़े सुपरस्टार्स के साथ फाइट में रहे। जॉन सीना, क्रिस जैरिको, रोमन रेंस और केविन ओवंस जैसे सुपरस्टार के साथ उऩ्होंने मुकाबला किया। रैसलमेनिया 33 में शेन मैकमैहन के साथ हुआ उनका मुकाबला काफी शानदार रहा था। कई फैंस ने इसे सबसे अच्छा मैच कहा। एजे स्टाइल्स ने इस इंटरव्यू में रैसलमेनिया में अपने भविष्य के बारे में कहा कि," मुझे अभी रैसलमेनिया के मेन इवेंट में जाने के लिए काफी कुछ करना है। पहले कई बार ऐसा हुआ है। मैं अपने लक्ष्य तक पक्का पहुचूंगा। और जिस तरीके से जाऊंगा वो काफी शानदार रहेगा। मैं हमेशा बड़े टारगेट रखता हूं। और उन्हें पाने की कोशिश करता रहता हूं।" एजे स्टाइल्स काफी प्रतिभाशाली रैसलर है। काफी कम टाइम में उन्होंने बहुत कुछ हासिल किया है। WWE अभी उनकी फाइट नाकामुरा के साथ बिल्ड करना चाहेगा। और ये रैसलमेनिया के सबसे शानदार मैच बन सकता है।एजे स्टाइल्स में वो क्षमता है कि वो साबित कर सकते है की वो मेन इवेंट में लड़कर उसे यादगार बना सकते है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications