यूएस चैंपियन एजे स्टाइल्स ने WWE को लेकर किया बड़ा खुलासा

इसी वजहसुपरस्टार एजे स्टाइल्स ने हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स को अपना इंटरव्यू दिया। यहां पर उन्होंने कई मुद्दों पर चर्चा की। एजे स्टाइल्स ने WWE के बारे में बताया और अपना अनुभव शेयर किया। WWE इतिहास के पिछले 15 सालों में एजे स्टाइल्स सबसे शानदार रैसलर रहे है। इससे पहले उन्होंने ROH, TNA और NJPW में अपना जौहर दिखाया था। बाद में वो WWE में आए। रिंग में उनकी क्षमता के फैंस कायल है। और काफी तारीफ उनकी होती है। 2016 के रॉयल रंबल में एजे स्टाइल्स ने WWE में अपना डेब्यू किया था। एक साल में ही उऩ्होंने फैंस के दिलों में अपना राज कर दिया है। कई रैसलर WWE में आए लेकिन यहां टिक नहीं पाए। रिंग में अपना जौहर ना दिखाने के कारण फैंस ने उन्हें पसंद नहीं किया। लेकिन एजे स्टाइल्स एक ऐसे सुपरस्टार है जिन्होंने अपनी क्षमता मात्र एक साल में ही दिखा दी। स्टाइल्स ने कैमरे के आगे अपने मूव्स और स्टाइल से सभी को अपनी तरफ खींच लिया है। एजे स्टाइल्स ने इस बारे में कहा की," मैं कभी अपना स्टाइल नहीं बदलूंगा और हमेशा सभी की इज्जत करते हुए रैसलिंग करूंगा। फर्क सिर्फ इतना है की अऩ्य इंडिपेंडेंट सर्किट के ज्यादा WWE में ज्यादा कैमरा फेस करने को मिलता है। और इसी वजह से यहां काम करने में मजा आता है। मैं अपने मूव्स में हमेशा बदलाव करता हूं। ओकाडा जैसे टैलेंट को कौन भूल सकता है। वो सबसे अच्छे रैसलर है।IWGP चैंपियन वो काफी कम उम्र में रहे है। अगर आप उन्हें देखते हो तो आप उनसे प्रेरित होते है। क्योंकि वो काफी मेहनत करते है। " स्टाइल्स की फिलहाल फाइट बैरन कॉर्बिन के साथ चल रही है। यूएस चैंपियनशिप के लिए इऩ दोनों के बीच में मुकाबला होगा।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications