अगले हफ्ते की स्मैकडाउन में कई बड़े स्टार्स नहीं दिखेंगे

WWE के लिए ये समय काफी नाज़ुक चल रहा है, और इसकी वजह है स्टार्स का फिर से चोटिल होना। ब्रे वायट और कलिस्टो सही में काफी चोटिल हैं, और इस बात की पुष्टि खुद WWE ने कर दी है। वहीं अब फैंस के लिए एक और बुरी ख़बर आई है, पता चल रहा है की अगली स्मैकडाउन में कुछ बड़े स्टार्स नहीं दिखेंगे। ये स्टार्स हैं जॉन सीना, एजे स्टाइल्स, एरिक रोवन, द उसोस, और अपोलो क्रूज़। इसकी वजह भी WWE ने साफ कर दी है। अगली रॉ होने के तुरंत बाद ही ये लोग न्यूज़ीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के टौर के लिए निकल जाएंगे। और इसी वजह से ये लोग अगली स्मैकडाउन में नहीं दिखेंगे। स्मैकडाउन ड्राफ्ट के बाद से अपनी रेटिंग्स खो रही है, और अगर लोगों को पहले ही पता होगा की जॉन सीना और एजे स्टाइल्स जैसे स्टार्स शो में नहीं तो इससे व्युवरशिप पर और प्रभाव पड़ सकता है। वहीं दूसरी ओर स्टार्स के चोटिल होने की वजह भी WWE के लिए चिंता का विषय है। उन्हे इस वजह से अपनी कहानी में बदलाव करने पड़ेंगे। जो समरस्लैम से पहले एक रिस्की डिसिशन हो सकता है। अब देखते हैं की इन स्टार्स की अनुपस्थिती में WWE अगली स्मैकडाउन में क्या नया करती है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications