WWE न्यूज़ : एजे स्टाइल्स बताते हैं क्या फर्क है WWE और TNA का मेन इवेंटर रहने में

ए जे स्टाइल्स ने बहुत जल्द ही WWE में ऊंचाई का सफर तय कर लिया है। यह बात जगजाहिर है कि द फिनोमिनल एजे स्टाइल्स ने जहां भी अपना करियर शुरू किया है वहां वे ऊंचाई पर पहुंचे है और एक टॉप स्टार बनके रहे हैं। कई लोगों को इस बात पे शक था कि WWE ए जे स्टाइल्स को ऊंचाई पर जाने का मौका देगा भी या नहीं। मगर इस बात को WWE और ए जे स्टाइल्स खुद ने झूठ ठहरा दिया केवल छह से नौ महीने के अंतराल में। स्टाइल्स ने हाल ही में द फेयोनिक्स न्यूज़ टाइम्स से बात की जिसमे उन्होंने अपने करियर के बारे में बात की। जब उनसे TNA और WWE के मेन इवेंटर बनने के बारे में बात की तब उन्होंने कहा -"मैं आपको बताता हूँ कि नो मर्सी पूरा बिक गया था और वो काफी बड़ी अरीना थी। इस बात से काफी कुछ जाहिर हो जाता है। "मैं इस साल के रैसलमेनिया के मेन इवेंट में नहीं था फिर भी वो काफी अच्छे तरीके से बिक गया था। WWE इस मामले में बहुत बड़ा है इसकी बराबरी किसी और कंपनी से करना सही नहीं होगा।" स्टाइल्स ने स्टीव ऑस्टिन के पॉडकास्ट में यह बात मानी थी कि जब वे WWE रैसलमेनिया 32 में आए थे तो वहां 1 लाख लोग आये थे और उत्साह की वजह से उनके पैर कांप रहे थे। 2016 में ए जे स्टाइल्स ने NJPW रैसल किंगडम और WWE रैसलमेनिया दोनों में मौजूद होने की एक अनोखी उपलब्धि प्राप्त की NJPW रैसल किंगडम में ए जे स्टाइल्स ने मौजूद NXT चैंपियन शिंसके नाकामुरा को चैलेंज किया था IWGP चैंपियनशिप के लिए जिसमे वे नाकाम रहे थे। इसके बावजूद नौ महीने के भीतर इस कंपनी में आकर वे WWE चैंपियन बन गए। द फेनोमेनल ए जे स्टाइल्स जोनाथन कोचमैन के साथ इंटरव्यू देते हुए WWE चैंपियनशिप जीतने के कुछ दिन बाद। https://youtu.be/fQgI6TiSQ90

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications