एजे स्टाइल्स के WWE करियर के 10 यादगार पल

मौजूदा WWE चैंपियन एजे स्टाइल्स को जल्द ही WWE में आए दो साल हो जाएंगे। इन दो सालों में एजे स्टाइल्स ने बहुत हासिल किया है और हर बार खुद को साबित करते हुए दिखाया है कि उन्हें विश्व का सबसे शानदार रैसलर क्यों कहा जाता है। वो दो बार WWE चैंपियन रह चुके हैं, यूएस चैंपियन बन चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने 16 बार के WWE चैंपियन जॉन सीना को भी दो बार क्लीन तरीके से हराया है। एजे स्टाइल्स 28 जनवरी (भारत में 29 जनवरी) को होने वाले रॉयल रंबल पीपीवी में WWE चैंपियनशिप को केविन ओवंस और सैमी जेन के खिलाफ हैंडीकैप मैच में डिफेंड करने वाले हैं। आपको बता दें कि दो साल पहले रॉयल रंबल पीपीवी में ही एजे स्टाइल्स ने WWE में पहली बार अपना कदम रखा था। WWE ने हाल ही में एजेे स्टाइल्स के करियर के 10 यादगार पलों को साझा किया, जिसमें सबसे ऊपर बैकलैश में उनका डीन एंब्रोज को हराकर पहली बार WWE चैंपियन बनने को रखा गया है। इसके अलावा इस लिस्ट में समरस्लैम में जॉन सीना के खिलाफ मिली जीत, रॉयल रंबल में किया डेब्यू भी शामिल हैं। फैंस एजे स्टाइल्स के करियर के 10 यादगार पल नीचे देख सकते हैं: 1- बैकलैश पीपीवी में डीन एंब्रोज को हराकर पहली बार WWE चैंपियन बनना। 2- समरस्लैम में जॉन सीना के खिलाफ मिली जीत। 3- 2016 में रॉयल रंबल पीपीवी में किया गया डेब्यू। 4- यूके में जिंदर महल को हराकर दूसरी बार WWE चैंपियन बनना। 5- टीएलसी पीपीवी में एंब्रोज को टेबल के ऊपर पटकना। 6- टॉप रोप के ऊपर सिंह ब्रदर्स को स्टाइल्स क्लैश देना। 7- पेबैक पीपीवी में एजे स्टाइल्स द्वारा रोमन रेंस को अनांसर्स टेबल पर पटकना। 8- टाय डिलिंजर को कुछ ही मिनटों में हराकर यूएस चैंपियनशिप को रिटेन करना। 9- मैडिसन स्क्वायर गार्डन में केविन ओवंस को हराकर पहली बार यूएस चैंपियन बनना। 10- पहली बार रैसलमेनिया 32 में हिस्सा लेना।

Ad
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications