WWE के 4 सुपरस्टार्स जो बॉलीवुड में काम कर चुके हैं

Ankit
Enter caption

डब्लू डब्लू ई (WWE) भारत में काफी लोकप्रिय है। जबकि 90 के दशक से WWE ने भारत में पैर जमाना शुरु कर दिए थे। इसका नमूना हमने बॉलीवुड में देखा। बॉलीवुड की कुछ फिम्लों में WWE के रेसलर एक्टींग करते हुए दिखाई दिए। इससे पहले रेसलिंग के सुपरस्टार्स हॉलीवुड का हिस्सा होते थे लेकिन बॉलीवुड की चमक में इन रेसलर्स की रोशनी जगमगाती दिखी ।

Ad

आपको बता दें रेसलिंग का हिस्सा होने के बावजूद भारत के दिग्गज दारा सिंह ने बॉलीवुड में अपना अहम योगदान दिया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि WWE की रिंग का हिस्सा होते हुए किन किन रेसलर्स ने बॉबीवुड के कैमरे के आगे काम किया है। चलिए बताते है आपको-


द ग्रेट खली (फिल्म- कुश्ती)

द ग्रेट खली ने WWE में नाम कमाने के बाद बॉलीवुड की फिल्मों में अपना योगदान दिया। द खली ने सबसे पहले बॉलीवुड की कुश्ती फिल्म की। जिसमें उनके साथ राजपाल यादव, ओम पूरी जैसे बड़े अभिनेता ने काम किया। इस फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प थी क्योंकि राजपाल यादव एक लड़की से प्यार करते थे और अपनी मोहब्बत को पाने के लिए उन्हें खली से मुकाबला करना था।

Ad

फिल्म के अंत में राजपाल यादव और खली का मैच दिखाया गया था। खली ने बॉलीवुड में रामा द सर्वाइवर में भी काम किया है जबकि फैंस ने उन्हें बिग बॉस सीजन 4 में भी देखा था।

youtube-cover
Ad

समीर सिंह (फिल्म- ब्रदर्स)

सिंह ब्रदर्स ने WWE में जिंदर महल के साथ रहते हुए अलग पहचान बना ली है। इससे पहले सिंह ब्रदर्स के समीर सिंह बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ साल 2015 में आई "ब्रदर्स" फिल्म में काम कर चुके हैं।

Ad

इस फिल्म में उनका रोल एक स्ट्रीट फाइटर के रुप में था। जिसमें अक्षय कुमार उनसे लड़ते हैं और टैप आउट करने पर मजूबर करते हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं समीर सिंह और अक्षय कुमार की स्ट्रीट फाइट।

youtube-cover
Ad

नाथन जॉन्स (फिल्म- फ्लाइंग जट)

नाथन जॉन्स WWE और MMA का हिस्सा रहे चुके हैं। साल 2002 से 2003 तक जॉन्स ने WWE में कई मैच लड़े। जॉन्स ने अपना बॉलीवुड में डेब्यू साल 2016 की टाइगर श्रौफ और जैकलीन फर्नांडिस की फ्लाइंग जट फिम्ल से किया। इस फिल्म में नाथन जॉन्स से "राका " का किरदार निभाया था जो फ्लाइंग जट के खिलाफ था। इसके अलावा जॉन्स ने हॉलीवुड की कई फिल्मों के साथ तमिल फिल्म में भी काम किया है।

Ad

youtube-cover
Ad

ब्रायन ली उर्फ अंडरटेकर (फिल्म- खिलाड़ियों का खिलाड़ी )

youtube-cover
Ad

1996 में रिलीज हुई फिल्म खिलाड़ियों के खिलाड़ी में अक्षय के साथ-साथ रेखा, रविना टंडन जैसे बड़े सितारों ने भी काम किया थे। इस फिल्म का सबसे खतरनाक सीन तो सभी को याद ही होगा। वहीं सीन जिसमें अक्षय और अंडरटेकर के बीच भयंकर लड़ाई होती है।

इस फिल्म में अंडरटेकर का किराद निभाने वाले शख्स का नाम ब्रायन ली है जो खुद WWE में रेसलर रहे चुके हैं। ब्रायन ली ने रिंग में अंडरटेकर का किरदार निभाया है। इसके अलावा ब्रायन ली ने नकली डैडमैन बनकर अंडरटेकर Vs अंडरटेकर मैच लड़ा है।

youtube-cover
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications