आतंकी संगठन अल कायदा ने सऊदी के प्रिंस को दी WWE इवेंट के लिए चेतावनी

Ankit

कुछ वक्त पहले WWE ने सऊदी अरब में ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल का आयोजन किया था। इस इवेंट को काफाी पसंद किया गया लेकिन अब सऊदी के प्रिंस के लिए मुसीबतें बढ़ गई है। दरअसल, आतंकी संगठन अल कायदा एक बार फिर से खबरों में आ गया हैं। इस बार सऊदी के प्रिंस को चेतावनी दी गई है। अल कायदा ने सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को उनके सुधारवादी योजनाओं को लेकर चेतावनी दी है। आतंकी संगठन अल कायदा ने प्रिंस के कदमों को ‘पापी ' करार दिया है। सऊदी अरब में कई नीतिगत बदलाव ला रहे हैं जिनमें सिनेमाघरों की बहाली और महिलाओं को वाहन चलाने की अनुमति शामिल हैं। यमन स्थित इस संगठन ने Arabian Peninsula में कहा है कि "बिन सलमान के नए दौर में मस्जिदों की जगह सिनेमाघरों ने ली है। इसी के साथ घूस और अनैतिक कार्यों को बढ़ावा दिया है। ’ अल कायदा ने अपने बयान में अप्रैल में जेद्दा में हुई WWE ग्रेटेस्ट रॉयल रम्‍बल आलोचना की है" युवा मुस्लिम मर्द और महिलाओं के सामने विदेशी रैसलर्स ने अपने प्राइवेट अंगों को दिखाया, ये भ्रष्‍ट लोग यहीं नहीं रूके और नाइट म्‍यूजिकल, फिल्‍में और सर्कस का आगाज भी किया। आपको बता दे कि अप्रैल में WWE ने ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल का आयोजन किया था। जिसको दर्शकों ने पसंद किया था, इसमें 50 सुपरस्टार्स का ऐतिहासिक रंबल मैच हुआ था। वहीं इस इवेंट में जॉन सीना और ट्रिपल एच का मुकाबला हुआ था। जबकि अंडरटेकर और रुसेव का कासकेट मैच देखने को मिला। इससे पहले टेकर का सामना क्रिस जैरिको से होने वाला था लेकिन बाद में रुसेव को फिर से डाला गया। सीना और ट्रिपल एच के मैच को पसंद किया, जबकि फैंस को रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर का यूनिवर्सल टाइटल के लिए स्टील केज मैच देखने को मिला। 50 सुपरस्टार्स के रंबल मैच को ब्रॉन स्ट्रोमैन ने जीता था। इस इवेंट में WWE की एक भी विमेन रैसलर शामिल नहीं थी।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications