पूर्व सुपरस्टार एस स्नो ने हाल ही में
शील्ड के रीयूनियन पर अपनी प्रतिक्रिया रखी है। एल स्नो ने Sports Illustrated’s advice column को अपने मन की बात लिखी जिसमें उन्होंने बताया कि
शील्ड के रीयूनियन के पीछे कई सारे कारण हो सकते हैं।
एल स्नो पूर्व सुपरस्टार है, जिनको कंपनी ने 1995 में साइन किया गया था। दो साल कंपनी में वक्त गुजारने के बाद स्नो ECW में चले गए जहां उन्होंने ECW हैवीवेट टाइटल को जीत लिया। स्नो ने WWE में 1998 में वापसी की और कई चैंपियनशिप पर कब्जा किया। एल स्नो ने हार्डकोर चैंपियनशिप भी जीती साथ ही मैनकाइंड के साथ टैग टीम भी बनाई थी।
एल स्नो के मुताबिक
शील्ड को फिर से बनाने के लिए
WWE के कुछ कारण हो सकते हैं। इससे पहले रोमन रेंस को फैंस से अच्छा सपोर्ट नहीं मिल रहा था लेकिन शील्ड से जुड़ने के बाद रेंस की लोप्रियता बढ़ गई है। वहीं एल स्नो ने "हील हिट" के बारे में भी बताया।
"ऑडियंस भी बेबीफेस से हील सुपरस्टार को देखना पसंद करती है, लेकिन कुछ समय बाद फिर से उन्हें बेबीफेस चाहिए होता है। हिट को हम हील नहीं बोल सकते हैं। अगर सुपरस्टार को हिट की जरुरत होती है तो वो अपना गुस्सा दिखाते है जिसकी आवश्यकता होती है। "
अपनी प्रतिक्रिया में एल स्नो ने बताया कि रॉलिंस, डीन और रेंस को मिलाकर कंपनी ने अपनी रॉ की टैग टीम चैंपियनशिप को कुछ वक्त के लिए अपने तरीके से ही खत्म कर दिया है। खैर, शील्ड अब फिर से फैंस के सामने आ गई है और द मिज, सिजेरो-शेमस और ब्रॉन स्ट्रोमैन के खिलाफ TLC पीपीवी में लड़ने के लिए तैयार है। अब देखना होगा कि शील्ड कितने वक्त तक एक साथ रहती है।
Published 13 Oct 2017, 11:59 IST