अल्बर्टो डैल रियो ने फैन के साथ किया अभद्र व्यवहार

WWE में कभी-कभी स्टार्स और फैंस कहानी को ज़्यादा ही सिरियस ले लेते हैं, इसका सबसे अच्छा उदाहरण होता है स्टार्स और फैंस के बीच होने वाली नोक-झोंक। कई मौकों पर ऐसा हो गया है की जब स्थिति कंट्रोल से बाहर हो गई। इस बार ऐसा कुछ बड़ा नहीं हुआ, पर एक इवैंट में अल्बर्टो डैल रियो ने एक फैन को उंगली दिखा दी। आपको बता दें की विदेशो में उंगली दिखाना एक बुरा जैस्चर माना जाता है। इस इवैंट में डैल रियो का सामना डीन एम्ब्रोज़ से हुआ था। किसी फैन ने उन्हे कुछ कहा तो उन्होने अपने रोल को कुछ ज़्यादा ही सिरियसली लेते हुए इस फैन पर गुस्सा निकाल दिया। इससे पहले भी फैंस और स्टार्स के बीच काफी विवाद हो चुके हैं। एक बार तो किसी ने ब्रॉन स्ट्रोमन को थप्पड़ मार दिया था। इसके अलावा किसी ने रोमन रेन्स को सूटकेस फेंक कर मारा था। कुछ लोग कहते हैं ये सब WWE करवाता है, तो कुछ के अनुसार ये क्षणिक प्रतिक्रिया होती हैं। ज़्यादातर हील(विलन) ही इन लड़ाईयों में पड़ते हैं। क्योंकि उन्हे अपने रोल के अनुसार काम करना होता है।

Edited by Staff Editor
App download animated image Get the free App now