रैसलिंग फैंस को जल्द ही अल्बर्टो डैल रियो WWE मेंं नहीं दिखेंगे। पिछले साल कंपनी में वापसी करने वाले अल्बर्टो डैल रियो अभी वैलनेस पॉलिसी का उल्लंघन करने की वजह से सस्पेंशन झेल रहे हैं। रैसलिंग ऑबजर्वर के डेव मैल्टजर के मुताबिक डैल रियो के कॉन्ट्रैक्ट में एक क्लोज है, जिसे वो इस्तेमाल करने के पक्ष में हैं। डैल रियो अभी कंपनी में 30 दिन का सस्पेंशन झेल रहे हैं। हालांकि क्लोज़ के मुताबिक को सस्पेंशन के समय भी कंपनी छोड़कर जा सकते हैं। डैल रियो की रियल लाइफ गर्लफ्रैंड और साथी रैसलर पेज भी वैलनेस पॉलिसी के उल्लंघन की वजह से सस्पेंशन झेल रही है। अभी तक इस बात की कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि डैल रियो और पेज को किस पदार्थ की वजह से सस्पेंड किया गया है। डैल रियो फिलहाल इसी एक मुसीबत से नहीं जूझ रहे। अभी वो तलाक की कगार पर हैं और उन्हें कोर्ट में कस्टडी की लड़ाई भी लड़नी पड़ सकती है। शायद WWE में डैल रियो के कुछ ही दिन बच हुए हैं। लेकिन पेज WWE को छोड़ने के बारे में सोच भी नहीं सकती क्योंकि उनका WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साल 2019 में खत्म होगा। पेज को पिछले समय में WWE मैनेजमेंट के साथ कुछ दिक्कतें पेश आई हैं। WWE में पेज के आगे के भविष्य को लेकर भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। डैल रियो WWE छोड़ने के बारे में सोच रहे हैं। 2 साल पहले डैल रियो ने कंपनी के एक कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया था। कर्मचारी ने डैल रियो को लेकर नस्लीय टिप्पणी की थी। उसके बाद डैल रियो थोड़े समय के लिए लूचा अंडरग्राउंड के साथ जुड़ गए थे। डैल रियो ने पिछले साल अक्टूबर में कंपनी में फिर से वापसी की थी। पूर्व WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन डैल रियो कंपनी में वापसी करने के 10 महीने बाद ही सस्पेंड हो गए। मैक्सिको को इस रैसलर को WWE से जाते देखना फैंस को अच्छा नहीं लगेगा। क्या पेज के साथ रिलेशनशिप की वजह से उनके करियर पर गलत प्रभाव पड़ रहा है ?