पिछले साल WWE छोड़ने के बाद एल्बर्टो डैल रियो इंडिपेंडेंट रैसलिंग प्रोमोशंस के लिए काम कर रहे हैं। डैल रियो के लिए ये समय काफी सुर्खियां भरा रहा है। रिपोर्ट सामने आई है कि डैल रियो एक रैसलिंग शो के लिए अपने भाई एल हिजो डैल डोस कारा के साथ ऑस्ट्रिया के एक नाइट क्लब में फाइट करते हुए पकड़े गए और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, ये घटना 30 दिसंबर की रात को हुई। जब दोनों भाई पुलिस की कस्टडी में थे, तो दोनों में जमकर लड़ाई हुई। डैल रियो के भाई और लड़ाई में शामिल दूसरा शख्स फिलहाल ऑस्ट्रिया के हॉस्पिटल में भर्ती है। डैल रियो समय से पहले ही यूएस आ गए हैं। डैल रियो फिलहाल फ्लोरिडा के टैम्पा में हैं, जहां आज का मंडे नाइट रॉ हो रहा है। सोशल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पेज और डैल रियो ने सगाई कर ली है। डैल रियो ने 2016 में पेज को प्रपोज़ किया था। Look at itttttt!!!! He did it right back. ????? love of my life!!! @VivaDelRio luckiest girl alive!! #BrassKnuckle pic.twitter.com/3XfmU9b90X — PAIGE (@RealPaigeWWE) January 2, 2017 पूर्व WWE चैंपियन एल्बर्टो डैल रियो ने साल 2016 में WWE के साथ सहमति से समझौता कर कंपनी छोड़ दी थी। दरअसल उसी दौरान वैलनेस पॉलिसी तोड़ने की वजह से डैल रियो और उनकी गर्लफ्रैंड पेज को कंपनी ने 1 महीने के लिए सस्पेंड कर दिया था। उसी समय के दौरान डैल रियो ने कंपनी छोड़ी। पेज फिलहाल चोट की वजह से WWE से बाहर हैं। उन्होंने पिछले साल गर्दन की सर्जरी कराई है। WWE और पेज के रिश्ते भी सही नजर नहीं आ रहे हैं। फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि पेज कब तक WWE में टीवी पर नजर आएंगी।