अलबर्टो डैल रियो ने अपनी सगाई के बारे में फैंस की आलोचना का दिया जवाब

WWE सुपरस्टार अलबर्टो डैल रियो एक बार फिर सुर्खियों में आ गए है। रियो ने इस बार एक फैन की ट्विटर पर प्रतिक्रिया का जवाब दिया है। दरअसल इस फैन ने ट्विटर पर डैल रियो और WWE सुपरस्टार पेज के रिलेशनशिप के बारे में संशय जताया था।

Ad

Look at itttttt!!!! He did it right back. ????? love of my life!!! @VivaDelRio luckiest girl alive!! #BrassKnuckle pic.twitter.com/3XfmU9b90X

— PAIGE (@RealPaigeWWE) January 2, 2017 @RealPaigeWWE@VivaDelRio you guys won't last. Guaranteed! pic.twitter.com/9PC2Em0pkX — Con Treez (@ConTreez) January 2, 2017 That's what your mom said hahahaha https://t.co/9FwEFqM2Dg — Alberto El Patron (@VivaDelRio) January 2, 2017 शुरूआत से ही डेैल रियो और पेज की रिलेशनशिप छुपारूस्तम रही है। इससे पूर्व WWE चैंपियन अल्बर्टो डैल रियो और पेज को अगस्त में कंपनी की वैलनेस पॉलिसी का उल्लंघन करने की वजह से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था। वैसे अक्टूबर में भी इन दोनों के रिलेशन के बारे में खबरें सामने आई थी, जब पेज ने रिंग के बाहर शादी की बात कही थी। इससे पहले पेज म्यूजिशियन केविन स्कफ के साथ इंगेज थी। लेकिन 2015 में इनका रिश्ता टूट गया था। डैल रियो ने इससे पहले मजाक में पेज के प्रैग्नेैंट होने की बात कही थी, और फैंस के लिए ये कोई आश्चर्यचकित करने वाली बात नहीं थी। फैंस ने कभी इनका विरोध नहीं किया। इधर बात ये भी है कि, डैल रियो और पेज के बीच में काफी उम्र का अंतर है। रियो 39 साल के है, तो पेज 24 साल की है। इससे पहले पेज सिंगर ब्रैडली वेलडे के साथ रिलेशनशिप में थी, तो वहीं रियो ने पहले एंजेला से शादी की थी, इनके तीन बच्चे भी है, और इस मामले में अभी कोर्ट में भी लड़ाई चल रही है। हाल ही में रियो ने अपने रिलेशनशिप के बारे में बात कही थी। इसके बाद फैंस इनके रिलेशनशिप के बारे में बहुत कुछ अंदाजा लगाने लगे है। डैल रियो का कहना था कि, बहुत लोग हमारे रिलेशन के बारे में बात कह रहे है, लेकिन हम एक दूसरे से बहुत प्यार करते है।

youtube-cover

इससे पहले पेज अपने ट्विटर एकाउंट में डायमंड रिंग के साथ तस्वीर साझा कर चुकी है, और शादी करने की भी उन्होंने बात कही।हालांकि WWE में अभी उनकी वापसी का कोई पता नहीं है, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार वो अगले हफ्ते मनडे नाइट रॉ में वापसी कर सकती है। इससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि, वो रैसलमेनिया के लिए तैयार होना चाहती है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications