WWE सुपरस्टार पेज की वापसी को लेकर बड़ी जानकारी

हाल ही में अल्बर्टो डेल रियो ने एक रेडियो शो में अपना इंटरव्यू दिया। यहां पर उन्होंने कई मुद्दों पर बातचीत की। साथ ही उन्होंने WWE सुपरस्टार की वापसी के बारेे में भी बताया। पेज की वापसी के बारे में रियो का कहना था कि,"पेज WWE की सबसे अच्छी रैसलर्स में से एक है। उनको बस सही होने की जरूरत है। अप्रैल और मई में वो रिंग में पक्का वापसी करेंगी। डिसीजन डॉक्टर्स को ही लेना है। लेकिन वो जल्द ही वापसी करेंगी" पेज काफी लंबे वक्त से इंजरी के कारण रैसलिंग से बाहर है।पिछले साल अक्टूबर में गर्दन की सर्जरी कराने के बाद से वो नजर नहीं आई है। साल 2016 में WWE सुपरस्टार पेज के लिए कुछ अच्छा नहीं रहा था। इनको लेकर काफी चर्चाएं लगातार सामने आती रही। डेव मैल्टजर के अनुसार, वो जल्द ही रिंग में इस साल वापसी करेंगी। कई रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि, इस साल रैसलमेनिया 33 से पहले वो वापसी कर लेंगी। रैसलमेनिया अप्रैल में होगा। ये भी हो सकता है कि वो समरस्लैम में वापसी करेंगी। इससे पहले पेज ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कई बार अपनी इंजरी के बारे में जानकारी दी है। पेज भी रिंग में वापस आने के लिए बेताब है। और अब रियो ने ये साफ कर दिया है कि वो अप्रैल या मई में वापसी पक्का करेंगी। पिछले समर से पेज रैसलिंग में नजर नहीं आई है। जहां गर्दन और कंधे में उनको गंभीर चोट लग गई थी। साथ ही कंपनी ने पेज को कंपनी की वैलनेस पॉलिसी तोड़ने के कारण सस्पेंड कर दिया था। इसके बाद से ही पेज कहीं भी शो में नहीं दिखाई दी। पिछले कुछ महीनों से पेज और डैल रियो के रिलेशनशिप के बार में भी काफी तनाव पैदा हुआ है। पेज को WWE ने फ्लोरिडा चैंपियनशिप रैसलिंग से साइन किया था, उसके बाद पेज NXT का हिस्सा बनी। वैस विमेंस रैसलिंग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में पेज का योगदान रहा है। और अगर वो फिर से वापसी करती है तो विमेंस डिवीजन को फिर से उठने का मौका मिल जाएगा।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications