अगले साल के लिए कर्ट एंगल और एल्बर्टो डैल रियो के मैच की घोषणा

WWE में 2016 में एजे स्टाइल्स, समाओ जो, बॉबी रूड जैसे दिग्गज रैसलर ने एंट्री लेकर अपनी खास पहचान बनाई। नई सुपरस्टार्स ने थोड़े ही समय में दर्शकों के बीच अपनी खास जगह बनाई। लेकिन कई सारे ऐसे स्टार्स भी रहे जिन्होंने 2016 में कंपनी से अपने रास्ते अलग कर लिए। WWE छोैड़ने के बाद कोडी रोड्स, डैमियन सैंडो जैसे स्टार्स का प्रदर्शन इंडिपेंडेंट सर्किट पर काफी अच्छा रहा है। WCPW द्वारा की गई घोषणा से पता चला है कि इस लिस्ट में और बड़ा नाम शामिल हो गया है। WCPW, जोकि एक इंडिपेंडेंट प्रोमोशन है, उन्होंने एलान किया है कि पूर्व WWE सुपरस्टार एल्बर्टो डैल रियो का सामना पूर्व WWE, TNA चैंपियन से होगा। ये बडा मुकाबला 12 फरवरी 2017 को ब्रिटेन में WCPW के ट्रू डैस्टिनी इवेंट में होगा। इन दोनों स्टार्स के बीच WWE रिंग के बाहर होने वाले मुकाबले को लेकर फैंस काफी काफी ज्यादा उत्साहित होंगे। इस मैच का प्रोमो आप यहां देख सकते हैं।

Ad
youtube-cover
Ad

एल्बर्टो डैल रियो को WWE ने वैलनेस पॉलिसी के उल्लंघन की वजह से सस्पेंड कर दिया था, इसी दौरान उन्होंने कंपनी के साथ बात करके सितंबर में WWE को अलविदा कह दिया। डैल रियो ने कॉन्ट्रैक्ट में ये बात साफ लिखी हुई थी कि अगर वो कंपनी में अपने स्थान से खुश छोड़कर जा सकते हैं। कंपनी छोड़ने के बाद डैल रियो ने कहा था कि WWE के अधिकारियो ने उनको झूठे वादे किए थे, जब उन्होंने अक्टूबर 2015 में वापसी की। उनके मुताबिक WWE ने उन्हें मेन इवेंट में डालने की बात कही थी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हो पाया। वहीं दूसरी तरफ कर्ट एंगल को WWE ने अगस्त 2006 में निकाला था। WWE से जाने के बाद कर्ट एंगल TNA का सबसे बड़ा चेहरा बन गए। कर्ट एंगल 10 साल तक TNA में रहे। उन्होंने इसी साल मार्च में TNA को अलविदा कहा। WWE ने कर्ट एंगल को उनके बर्थडे पर सोशल मीडिया पर बधाई दी थी, जिसके बाद अटकले लग रही हैं कि एंगल रॉयल रम्बल में वापसी कर सकते हैं। लेकिन WCPW के एलान के बाद इस बात की संभावनाएं थोड़ी कम नजर आती हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications