एलेक्सा ब्लिस ने लिव मॉर्गन पर उनकी स्टाइल चुराने का लगाया आरोप

स्मैकडाउन लाइव के दौरान एलेक्सा ब्लिस ने एक ट्वीट कर एक नए सवाल को जन्म दिया। उनके ट्वीट के शब्द कुछ इस प्रकार थे,'पिंक पिगटेल्स, मैंने इन्हें पहले कहां देखा हैं? #sdlive'। उनके इस ट्वीट को उनकी सबसे करीबी मित्र नाया जैक्स का समर्थन मिला, जिन्होंने ट्वीट के माध्यम से कहा कि आप इस समय सबसे ऊपर हैं, और इसलिए आपकी नकल तो हो ही सकती हैं। आपने बहुत कुछ पाया हैं, तो उन्हें अपने कुछ पल खुशियों के पाने दीजिए।'

Ad

आप नाया का जवाब यहां पढ़ सकते हैं: आपको बताते चले कि स्मैकडाउन पर रूबी रायट, लिव मॉर्गन और साराह लोगन रायट स्क्वाड का हिस्सा हैं, और उन्होंने स्मैकडाउन के महिला वर्ग को चेतावनी दे रखी है।

एलेक्सा ने असल में लिव पर उनकी स्टाइल चुराने का एक आरोप लगाया हैं। लिव ने 3 साल NXT में व्यतीत किए हैं, जिसके बाद उन्हें मेन रोस्टर पर नवंबर 2017 में बुलाया गया है। एलेक्सा ब्लिस 2 बार पूर्व में स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन हैं, और इस समय वो रॉ पर भी चैंपियन हैं, जिन्होंने अपने प्रदर्शन से रॉ के महिला वर्ग पर अपनी छाप छोड़ी हुई हैं। इस समय पूरा WWE 28 जनवरी को होने वाले 30 महिला रैसलर्स के पहले रॉयल रंबल मैच पर अपना ध्यान लगाए हुए हैं, जो कि फिलि के वेल्स फार्गो सेन्टर में होगा। हमने पहले भी 2 अलग ब्रैंड वाले रैसलर्स के बीच इस प्रकार कि ट्विटर जंग देखी हुई हैं, और ये भी उनमें से एक हैं। लेखक: सौमिक दत्ता, अनुवादक: अमित शुक्ला

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications