Create

WWE ने इतिहास रच कर कई सालों का सूखा खत्म किया

रॉ विमेंस चैंपियन एलेक्सा ब्लिस और साशा बैंक्स ने अबुधाबी में हुए लाइव इवेंट में इतिहास रच दिया हैं। WWE की टीम इस समय अबुधाबी पर तीन दिन के लिए गई हैं। यहां पर फिन बैलर का मुकाबला ब्रे वायट से, ब्रॉन स्ट्रोमैन का मुकाबला केन से, द शील़्ड का मुकाबला समोजो जो, द बार से हैं। अबुधाबी टूर में साशा बैंक्स और एलेक्सा ब्लिस के बीच विमेंस चैंपियनशिप के लिए मैच था। इन दोनोें के बीच शानदार मैच हुआ और एलेक्सा ब्लिस ने जीत हासिल की। एलेक्सा और साशा दोनों निराले अंदाज में रिंग में उतरी थी। विदेश में पहली बार विमेंस डिवीजन का मैच हुआ। और इतिहास रच दिया गया। मैच के बाद साशा बैंक्स ने बैकस्टेज में इंटरव्यू दिया। और कहा कि फैंस के सामने प्रदर्शन करना सबसे खास पल था। इस दौरान साशा बैंक्स थोड़ा बहुत भावुक भी हो गई थी।

NXT के दिनों से ही साशा बैंक्स WWE इतिहास में रिकॉर्ड कायम कर रही हैं। NXT के मेन इवेंट में पहली बार बेली और साशा का मैच हुआ था। शार्लेट फ्लेयर के साथ मिलकर साशा बैंक्स ने मंडे नाइट रॉ के मेन इवेंट में काम किया। हैल इन ए सैल के मेन इवेंट में पहली बार इऩ दोनों का मैच हुआ था। इससे पहले कभी ये नहीं हुआ था। एलेक्सा ब्लिस ऩे भी कई रिकॉर्ड कायम किए हैं। इस साल रैसलमेनिया में वो पहली ऐसी विमेन बनी जिन्होंने बड़े शो में अपना टाइटल डिफेंड किया। रैसलमेनिया 33 में उऩ्हें हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन पेबैक में फिर उन्होंने जीत हासिल कर चैंपियनशिप अपने नाम की। और पहली विमेन बनी जिन्होंने रॉ और स्मैकडाउन दोनों चैंपियनशिप अपने नाम की। 9 दिसंबर को WWE का टूर भारत में हैं। यहां भी इन दोनों के बीच मैच होगा। और इसके मेन इवेंट में जिंदर महल का मुकाबला ट्रिपल एच के साथ होगा।

Edited by Staff Editor
Be the first one to comment