Royal Rumble में हार के बाद WWE टीवी से गायब होने वाले फेमस Superstar की प्रतिक्रिया आई सामने, फैंस को लगाई लताड़

Pankaj
WWE सुपरस्टार की आई खास प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार की आई खास प्रतिक्रिया

Alexa Bliss: WWE Royal Rumble में एलेक्सा ब्लिस (Alexa Bliss) को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद खबरें सामने आई थी कि वो कुछ समय तक WWE टीवी पर नज़र नहीं आएंगी। अब एलेक्सा ने इन अफवाहों के बीच खुद ही ट्विटर पर प्रतिक्रिया दी।

Ad

Royal Rumble में एलेक्सा का मुकाबला Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए बियांका ब्लेयर के साथ हुआ था। इस मैच में ब्लिस की हार हुई और ब्लेयर ने अपना टाइटल रिटेन कर लिया। हार के बाद से अभी तक WWE टीवी पर एलेक्सा नज़र नहीं आईं। PWInsider ने अपनी रिपोर्ट में उनके नज़र ना आने के बारे में बताया था। हालांकि इसमें इंजरी से संबंधित कोई जानकारी नहीं थी।

अब ये नहीं पता कि एलेक्सा ब्लिस कब तक WWE टीवी से बाहर रहेंगी। फैंस उनके बारे में बहुत कुछ निगेटिव भी सोच रहे हैं। फैंस ने कुछ आरोप भी उनके ऊपर लगाए। ब्लिस ने फैंस को जवाब भी दिया। एलेक्सा ने कहा कि उन्हें किसी की बात से कोई फर्क नहीं पड़ता। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि फैंस को बिल्कुल नहीं पता कि वो क्या बोल रहे हैं।

एलेक्सा ब्लिस का ट्वीट
एलेक्सा ब्लिस का ट्वीट

नाया जैक्स ने भी एलेक्सा की बात का जवाब दिया। आपको बता दें एलेक्सा और नाया जैक्स बहुत अच्छे दोस्त हैं।

Ad
Ad

क्या WWE WrestleMania 39 से पहले एलेक्सा ब्लिस की होगी वापसी?

WWE टीवी से एलेक्सा ब्लिस के बाहर जाने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया। जल्द ही इसका खुलासा हो जाएगा। उम्मीद है कि WrestleMania 39 से पहले वो वापसी कर लेंगी। कंपनी ने भी उनके लिए कोई ना कोई प्लान तैयार किया होगा।

ऐसा लग रहा है कि ब्रे वायट और एलेक्सा ब्लिस का एक बार फिर रीयूनियन हो सकता हैं। पिछले कुछ समय से इस बात के लगातार संकेत मिल रहे हैं। अब देखना होगा कि आगे जाकर इस स्टोरीलाइन में क्या नया देखने को मिलेगा। ब्लिस के सैगमेंट में Uncle Howdy भी कई बार दिखे थे। उनके राज से भी जल्द पर्दा उठेगा। फैंस अभी तक उनके बारे में कुछ भी समझ नहीं पा रहे हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications