शार्लेट के सबसे लंबे समय तक चैंपियन रहने के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब पहुंची एलेक्सा ब्लिस

WWE में विमेंस रैसलिंग अपने सबसे शानदार दौर से गुजर रही है। कंपनी में पहले एक समय पर एकाध रैसलरों को छोड़कर सिर्फ आई-कैंडी (मॉडल जैसी) महिलाएं होती थीं, जिन्हें सिर्फ फैंस का ध्यान खींचने के लिए लड़ाया जाता था। आज WWE का विमेंस रोस्टर/डीविजन में बहुत सारी अच्छी रैसलर्स हैं, जोकि कई मौकों पर अपनी काबिलियत का लोहा मनवा चुकी हैं। मौजूदा रॉ विमेंस चैंपियन एलेक्सा ब्लिस जल्द ही शार्लेट के एक बड़े रिकॉर्ड को तोड़ सकती हैं। रॉ विमेंस चैंपियन के तौर पर सबसे लंबे समय तक टाइटल अपने पास रखने का रिकॉर्ड शार्लेट के पास है। शार्लेट जब पहली बार विमेंस चैंपियन बनीं थीं तो वो 113 दिनों तक रॉ की चैंपियन रही थीं। एलेक्सा ब्लिस को चैंपियन बने हुए 110 दिन हो गए हैं, अगर ब्लिस रॉ में अपना टाइटल नहीं गंवाती तो वो सबसे ज्यादा समय तक रॉ विमेंस चैंपियन रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगी। आपको बता दें शार्लेट 4 बार की विमेंस चैंपियन रह चुकी हैं, जबकि एलेक्सा ब्लिस दो बार की रॉ विमेंस चैंपियन हैं। अगर एलेक्सा ब्लिस करीब साढ़े 3 हफ्ते और अपने पास चैंपियनशिप रख पाईं तो वो रैसलमेनिया 32 के बाद से सबसे ज्यादा समय तक चैंपियन बनने वाली सुपरस्टार हो जाएंगी। अभी ये रिकॉर्ड भी शार्लेट के नाम रहा है। रैसलमेनिया 32 में रॉ की नई विमेंस चैंपियनशिप के लिए बैकी लिंच, शार्लेट और साशा बैंक्स के बीच एक जबरदस्त मैच हुआ था, वो रैसलमेनिया 32 के यादगार मैचों में से एक था। शार्लेट ने ट्रिपल थ्रैट मैच में बैकी और साशा को हराकर पहली बार वो टाइटल अपने नाम किया। रॉ विमेंस चैंपियनशिप को शार्लेट 4 बार, साशा बैंक्स 3 बार, एलेक्सा ब्लिस 2 बार जबकि बेली 1 बार जीत चुकी हैं। शार्लेट और साशा बैंक्स ने विमेंस डिवीजन को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। दोनों ही महिला रैसलरों ने हैल इन ए सैल और आयरन मैन मैचों में लड़ने का गौरव हासिल किया है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications