WrestleMania में इतिहास रच सकती हैं रॉ विमेंस चैंपियन एलेक्सा ब्लिस

WWE में पिछले 2-3 सालों में विमेंस डिवीजन ने काफी तरक्की की है। विमेंस सुपरस्टार्स ने आई-कैंडी रैसलरों से आगे बढ़कर वाकई रैसलिंग स्किल्स से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। विमेंस सुपरस्टार्स ने आयरन मैन मैच, हैल इन ए सैल मैच, रॉयल रम्बल मैच, एलिमिनेशन चैंबर मैचों में लड़कर अपनी काबिलियत दिखाई है। एलेक्सा ब्लिस पिछले साल से ही रॉ विमेंस चैंपियन बनी हुई हैं। मिस लिटल ब्लिस के पास रैसलमेनिया में इतिहास रचने का मौका है। अगर वो रैसलमेनिया 34 में अपनी चैंपियनशिप डिफेंड करने उतरीं तो कंपनी के इतिहास की तीसरी महिला रैसलर बन जाएंगी, जो लगातार 2 रैसलमेनिया पर अपना टाइटल बचाने के लिए रिंग में उतरी हों। इससे पहले विक्टोरिया और ट्रिश स्ट्रेटस ये कारनामा कर चुकी हैं। इसके अलावा ब्लिस रैसलमेनिया में रॉ और स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप डिफेंड करने वालीं पहली WWE सुपरस्टार बन जाएंगी। 5 फुट 1 इंच लंबाई वाली एलेक्सा ब्लिस का कद जितना छोटा है, वो उससे भी बड़े-बड़े काम करती हैं। 2016 में हुए WWE ड्राफ्ट के दौरान उन्हें NXT से स्मैकडाउन पर लाया गया। मेन रोस्टर में एंट्री करते ही मानों उनके काम में जबरदस्त निखार आया। ब्लिस ने 2 साल से भी कम समय में ही खुद को कंपनी की फेमस सुपरस्टार्स में शामिल कर लिया है। ब्लिस पिछले 208 दिनों से रॉ विमेंस चैंपियन बनी हुई हैं। उन्हें समरस्लैम 2017 के बाद साशा बैंक्स के खिलाफ टाइटल जीता था। ब्लिस 2 बार रॉ और 2 बार स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन रह चुकी हैं। ब्लिस की काबिलियत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वो सबसे लंबे समय तक रॉ विमेंस चैंपियन रहने वालीं सुपरस्टार हैं जबकि उन्हें मेन रोस्टर में आए हुए थोड़ा ही समय हुआ है। आपको बता दें कि 4 बार की WWE विमेंस चैंपियन का असली नाम एलेक्सिस कौफमैन हैं, जिनका जन्म 1991 में हुआ था। उन्होंने मई 2013 में WWE के साथ डेवलपमेंटल कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications