WWE रॉ (Raw) के हालिया एपिसोड में एलेक्सा ब्लिस (Alexa Bliss) के नजर ना आने से उनके फैंस काफी नाराज दिखाई दिए। इससे एक हफ्ते पहले ब्लिस ने Raw विमेंस चैंपियन शार्लेट (Charlotte) के खिलाफ फ्यूड की शुरुआत होने के संकेत दिए थे और लोगों को उम्मीद थी कि इस हफ्ते दोनों के बीच एक दिलचस्प सैगमेंट देखने को मिल सकता था।इस हफ्ते ब्लिस के बजाय शार्लेट का सामना नाया जैक्स (Nia Jax) से हुआ, जिसमें जैक्स की जीत से संकेत मिले हैं कि आने वाले हफ्तों में जैक्स ही द क्वीन की अगली चैलेंजर बन सकती हैं। दूसरी ओर ब्लिस ने अब एक बयान जारी करते हुए कहा है कि वो शो में मौजूद थीं, लेकिन टीवी पर नजर नहीं आईं।Haha I didn’t “miss” RAW . I was very much there 😂— Lexi Kaufman (@AlexaBliss_WWE) August 31, 2021ब्लिस की WWE Raw में गैरमौजूदगी को लेकर फैंस अलग-अलग तरह की बातें बनाने लगे थे। जिनका जवाब देते हुए ब्लिस ने ट्विटर पर लिखा है कि, "मैंने Raw को मिस नहीं किया, मैं वहीं मौजूद थी।"अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई कि एलेक्सा ब्लिस WWE Raw से गायब क्यों रहींएक तरफ एलेक्सा ब्लिस ने अपने ट्वीट से साफ कर दिया है कि वो चाहे टीवी पर नजर ना आईं हों, लेकिन बैकस्टेज मौजूद थीं। फिर भी फैंस के मन में सवाल हैं कि आखिर WWE ने उन्हें Raw के किसी सैगमेंट का हिस्सा क्यों नहीं बनाया।WWE SummerSlam 2021 में रिया रिप्ली और निकी A.S.H पर Raw विमेंस चैंपियनशिप जीत के बाद शार्लेट पिछले हफ्ते Raw में अपनी जीत को सेलिब्रेट करने रिंग में बाहर आई थीं। उनके सैगमेंट में ब्लिस ने दखल देकर कहा था कि वो केवल शार्लेट को हेलो कहने आई हैं।@AlexaBliss_WWE and Lilly at #SummerSlam ! #WWE #AlexaBliss #LillyLution #WWERAW pic.twitter.com/h9hhHTliJE— Alexa Bliss French Fansite │Goddess Above All (@FRAlexaBliss) August 23, 2021ब्लिस के इस बयान से संकेत मिले थे कि आने वाले हफ्तों में उनके और शार्लेट के बीच Raw विमेंस टाइटल फ्यूड की शुरुआत हो सकती है। लेकिन इस हफ्ते शार्लेट और नाया जैक्स के मैच को देखने के बाद ऐसा प्रतीत होने लगा है कि फैंस को ब्लिस vs शार्लेट फ्यूड देखने के लिए इंतज़ार करना पड़ सकता है।