Alexa Bliss: WWE रॉ (Raw) में बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) के अगले चैलेंजर का ऐलान देखने को मिल गया है। दरअसल, एलेक्सा ब्लिस (Alexa Bliss) ने बेली (Bayley) को हराकर Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए मैच हासिल कर लिया है। इस मैच के बाद एलेक्सा ब्लिस का एक अजीब रूप देखने को मिला।WWE Raw में एलेक्सा ब्लिस ने बेली को नंबर 1 कंटेंडर्स मैच में हराया और टाइटल मैच हासिल कियाSportskeeda Wrestling@SKWrestling_Who ya got? #WWERAW #WWE5116Who ya got? #WWERAW #WWE https://t.co/0oOxJpY2FkRaw की शुरुआत में ही बेली और एलेक्सा ब्लिस के बीच Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए नंबर 1 कंटेंडर्स मैच देखने को मिला। इस मैच के पहले बैकी लिंच ने रिंगसाइड पर आकर इयो स्काई और डकोटा काई पर हमला किया था। साथ ही उन्हें भगा दिया था। इसके बाद ब्लिस ने एंट्री की और मैच शुरू हुआ।मैच के दौरान Raw विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर अपने अगले विरोधी के बारे में जानने के लिए रिंगसाइड पर थीं। ब्लिस और बेली ने अपने इन-रिंग एक्शन द्वारा फैंस का दिल जीता। यह मैच काफी लंबा चला और अंत में बेली ने चीटिंग करने की कोशिश की। उन्होंने टर्नबकल पर लगे कवर को निकाल दिया और ब्लिस को इसपर धकेलने का प्लान बनाया। Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_.@BeckyLynchWWE woke up & chose violence! #WWERaw #WWE6818.@BeckyLynchWWE woke up & chose violence! 👊#WWERaw #WWE https://t.co/K3O0ebJ0oGरिंगसाइड पर बियांका ने रेफरी को यह चीज़ बताई और बेली के साथ उनकी बहस हुई। रिंग में जैसे ही बेली ने एंट्री की, पूर्व विमेंस चैंपियन ने उनपर हमला किया। उन्होंने टॉप रोप से बेली पर ट्विस्टेड ब्लिस मूव लगाया और पिन करके बड़ी जीत दर्ज की। अब एलेक्सा नई नंबर 1 कंटेंडर बन गई हैं और आगे जाकर कभी भी उनका टाइटल मैच हो सकता है। ज्यादातर फैंस ने बेली की जीत की उम्मीद की थी। इसी वजह से ब्लिस का जीतना शॉकिंग था। मैच के बाद दोनों दोस्त बियांका ब्लेयर और एलेक्सा ब्लिस रिंग में आमने-सामने थीं। बियांका ने हाथ मिलाने की कोशिश की और ब्लिस ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने गले मिलने का निर्णय लिया लेकिन ब्लिस ने उसे सिस्टर एबीगेल में बदल दिया। इसी बीच बड़ी स्क्रीन पर ब्रे वायट का लोगो नज़र आया। बाद में बियांका ने खुद को बचाया। एलेक्सा चौंक गई थीं और वो रिंग छोड़कर बैकस्टेज चली गईं।Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_Rev in what you are, @AlexaBliss_WWE. #WWERaw #WWE16235Rev in what you are, @AlexaBliss_WWE. #WWERaw #WWE https://t.co/96Wh3GwoM4WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।