Alexa Bliss: WWE से एक बार फिर एलेक्सा ब्लिस (Alexa Bliss) गायब हो गईं है। रॉयल रंबल (Royal Rumble) 2023 में वो अंतिम बार नज़र आईं थी। अब रिपोर्ट में उन्हें लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खुद उन्होंने भी ट्विटर के जरिए बयान दिया है। WrestleMania 39 का आयोजन 1 और 2 अप्रैल को होगा। ऐसा लग रहा है कि इस शो का हिस्सा एलेक्सा नहीं रहेंगी। डेव मैल्टज़र ने अपनी रिपोर्ट में बड़ी बात कही है। रिपोर्ट के मुताबिक एलेक्सा एक बार फिर एक्शन से बाहर हो गईं है। ये भी कहा गया है कि अब लंबे समय तक शायद वो बाहर ही रहेंगी। हालांकि उनके बाहर रहने का कारण किसी को पता नहीं है। इस खबर के बाद खुद एलेक्सा ने ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि वो किसी भी दिक्कत में या बाहर नहीं है। उन्होंने ये भी कहा कि WWE को पता है कि वो कहां है।Lexi (Kaufman) Cabrera@AlexaBliss_WWETired of seeing these tweets. I am not on a hiatus. They know where to find me.2391288Lexi (Kaufman) Cabrera@AlexaBliss_WWEalso need to remember - you only see what parts of life I want you to see.1080101WWE Royal Rumble 2023 में एलेक्सा ब्लिस को मिली थी हारRoyal Rumble 2023 में एलेक्सा ब्लिस का सामना बियांका ब्लेयर के साथ हुआ था। दोनों के बीच Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए मुकाबला हुआ। इस मैच में एलेक्सा की हार हुई थी। इसके बाद से ही एलेक्सा रिंग में नज़र नहीं आईं। पिछले कुछ समय से एलेक्सा के गिमिक में भी बदलाव नज़र आ रहा था। कहा जा रहा था कि ब्रे वायट और Uncle Howdy के साथ वो नज़र आएंगी। फिलहाल तो ऐसा कुछ भी नहीं दिख रहा है। WWE के पास शायद उनके लिए कोई भी प्लान नहीं है। ऐसा है तो फिर ये बहुत गलत बात है। विमेंस डिवीजन में ब्लिस का बड़ा नाम हैं। बहुत लंबे समय से वो यहां पर काम कर रहीं है। WrestleMania 39 का हिस्सा वो नहीं हुई तो फिर ये भी गलत बात होगी। कंपनी ने भी उनके लिए कुछ ना कुछ प्लान जरूर बनाया होगा। अब देखना होगा कि उनकी वापसी रिंग में कब होगी। ब्लिस आने वाले समय में इस बारे में जरूर कोई ना कोई अपडेट देंगी।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।