एलेक्सा ब्लिस WWE की सबसे लोकप्रिय सुपरस्टार्स में से एक हैं, पर दुर्भाग्यवश पिछले कुछ महीनों से इंजरी के कारण उन्होंने WWE में कम्पीट नहीं किया है। हालांकि WWE में वो अभी भी नजर आ रही हैं। जहाँ वो "मोमेंट ऑफ़ ब्लिस" नाम के शो को होस्ट करती हैं। इसके साथ ही वो रैसलमेनिया 35 को होस्ट करने वाली हैं। शायद इसलिए उन्होंने हाल ही में अपने लुक में कुछ बदलाव किए हैं।✋🏻 pic.twitter.com/qbRPhhXcMn— Lexi Kaufman (@AlexaBliss_WWE) March 27, 2019Finished product !! #GotYa ! pic.twitter.com/vQspH5n9yz— Lexi Kaufman (@AlexaBliss_WWE) March 27, 2019आपको बताते चलें कि एलेक्सा ब्लिस पिछले साल, WWE पीपीवी एवोल्यूशन के समय से चोटिल हैं। चोट के कारण एलेक्सा ब्लिस पहली बार हो रहे इस ऐतिहासिक WWE पीपीवी एवोल्यूशन (जिसमें केवल महिला रैसलर हिस्सा लेती हैं), का हिस्सा बनने से चूक गईं। हालांकि वो 2019 विमेंस रॉयल रम्बल का हिस्सा थीं। एलेक्सा ब्लिस के लगातार चोटिल होने के बाद कंपनी ने ब्लिस के लिए कुछ क्रिएटिव करने का सोचा। जिससे वो टीवी पर लगातार नजर आती रहें। जिसका ही परिणाम है कि WWE ने ब्लिस को "मोमेंट ऑफ़ ब्लिस" का होस्ट बना दिया। एलेक्सा ब्लिस विमेंस सर्वाइवर सीरीज टीम की कप्तान भी थीं। और, अब WWE ने घोषणा की है कि वो रैसलमेनिया 35 की होस्ट होंगी। एलेक्सा ब्लिस चोट के कारण अभी कुछ समय तक रैसलिंग नहीं कर सकतीं। एलेक्सा ब्लिस से जब पूछा गया, कि वो कब तक रिंग में वापसी करने वाली हैं, तो उन्होंने कहा कि वह लाइव इवेंट्स में हिस्सा ले रही हैं। यह इस बात पर निर्भर करता है कि उन्हें रॉ में किस तरह से इस्तेमाल किया जाता है। क दिन आयेगा, जब वो ठीक होकर एक बार फिर रैसलिंग करने लगेंगी, और वो दिन सही मायने में "मोमेंट ऑफ़ ब्लिस" होगा। एलेक्सा ब्लिस अगले महीने होने वाले रैसलमेनिया 35 में होस्ट के रूप में उपस्थित रहेंगी।WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं