Alexa Bliss: WWE की बड़ी सुपरस्टार अब एलेक्सा ब्लिस (Alexa Bliss) बन चुकी हैं। पिछले कुछ साल में उनके नए अवतार फैंस को देखने को मिले। कई बार अपने कैरेक्टर में उन्होंने बदलाव किया। एक बार फिर वो अब अलग रूप में नज़र आएंगी। इस बात के संकेत उन्होंने दे दिए। पूर्व चैंपियन एलेक्सा ने खुद अपने प्लान का खुलासा इस बार किया। इस समय Raw में ओस्का और बियांका ब्लेयर के साथ एलेक्सा ब्लिस काम कर रही हैं। इन तीनों की राइवलरी डैमेज कंट्रोल के साथ चल रही है। पिछले कुछ दिन ओस्का और एलेक्सा के लिए सही नहीं रहे। पिछले हफ्ते इन दोनों सुपरस्टार्स ने WWE विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप जीती थी। 5 दिन बाद Crown Jewel इवेंट में दोनों ने अपना टाइटल गंवा दिया था। इस बात से फैंस भी गुस्से में दिखे थे। Lexi (Kaufman) Cabrera@AlexaBliss_WWE867263085💖 https://t.co/2MChWVPBgDसाल 2020-2021 में एलेक्सा का गिमिक बहुत ही अलग रहा था। द फीन्ड/ब्रे वायट के साथ एक हॉरर गिमिक में वो नज़र आई। कुछ हफ्ते पहले वायट की WWE में दोबारा वापसी हो गई। अब कुछ संकेत इस तरह के मिले हैं कि दोनों का फिर से रीयूनियन हो सकता है।WWE सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस ने दिया बहुत बड़ा बयानWWE Deutschland को हाल ही में एलेक्सा ने अपना इंटरव्यू दिया। ब्लिस ने अपने कैरेक्टर को लेकर कहा, ये हमेशा से मेरे लिए थोड़ा विचित्र रहा। मैंने हाल ही में इस बारे में बहुत सोचा क्योंकि इस समय मैं कहां पर हूं मुझे नहीं पता। कैरेक्टर के हिसाब से अभी मैं कुछ नहीं कह सकती। मैंने अपने करियर में अभी तक 8 से 9 बार कैरेक्टर में बदलाव किया। हर बार अलग रोल निभाए। मुझे हमेशा सीखने को मिला और मैंने अच्छा काम किया। इस समय भी मैं अपने कैरेक्टर को चेंज करने की कोशिश कर रही हूं।इस इंटरव्यू में बहुत बड़ी बात एलेक्सा ने कही। इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले कुछ दिनों में उनके कैरेक्टर में बदलाव जरूर होगा। शायद ब्रे वायट के साथ फिर से एलेक्सा काम कर सकती हैं।WWE@WWEGet ready for WARGAMES!#SurvivorSeries146961932WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।