WWE सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस (Alexa Bliss) का नया लुक सामने आया है। इंस्टाग्राम पर पिंक हेयर के साथ वो इस बार नजर आईं। एलेक्सा का ये लुक बहुत ही खास लग रहा है। वैसे एलेक्सा अपने हेयर स्टाइल में लगातार परिवर्तन करती रहती है। वैसे वापसी के तुरंत बाद ही एलेक्सा ने अपने लुक में बदलाव कर दिया है। WWE Raw में इस हफ्ते एलेक्सा ब्लिस ने जबरदस्त वापसी कीकाफी लंबे समय बाद एलेक्सा ब्लिस इस हफ्ते WWE Raw में नजर आईं। शानदार सैगमेंट उनका दिखाया गया। हालांकि अभी तक इन रिंग वापसी उनकी नहीं हुई है। फैंस जल्द से जल्द उन्हें रिंग में देखना चाहते हैं। शायद अगले हफ्ते उन्हें नया प्रतिद्वंदी भी मिल जाएगा।एलेक्सा ब्लिस की वापसी का ऐलान पिछले हफ्ते ही WWE ने कर दिया था। इस हफ्ते रेड ब्रांड में उनका थेरेपी सैगमेंट दिखाया गया था। एलेक्सा ने माना कि उन्हें दिक्कत है और डॉक्टर को इसे ठीक करने के लिए भी उन्होंने कहा। डॉक्टर ने इसके बाद उन्हें एक ऐसी फुटेज दिखाई जिससे वो गुस्से में आ गई थीं। दरअसल डॉक्टर ने उन्हें शार्लेट फ्लेयर वाली फुटेज दिखाई, जिसमें वो लिली को पूरी तरह तहस-नहस कर रही हैं। एलेक्सा ब्लिस ने इसके बाद पूरे ऑफिस में तोड़-फोड़ मचा दी और डॉक्टर के ऊपर भी अटैक कर दिया। WWE@WWE"We'll be right back" @AlexaBliss_WWE#WWERaw9:09 AM · Jan 11, 20222046366"We'll be right back" 🎶@AlexaBliss_WWE#WWERaw https://t.co/uU4nyfxXekRaw के इस एपिसोड के तुरंत बाद ही इंस्टाग्राम स्टोरी पर एलेक्सा ने अपने नए लुक को पोस्ट किया। एलेक्सा का नया लुकएलेक्सा ब्लिस ने इस बार 107 दिन बाद वापसी की। पिछले साल Extreme Rules में अंतिम बार रिंग में एलेक्सा ब्लिस नजर आईं थी। WWE दिग्गज शार्लेट फ्लेयर के साथ उनका तगड़ा मैच हुआ था। काफी लंबे समय तक वो रिंग से बाहर रही थीं। हालांकि PWInsider ने रिपोर्ट में बताया था कि साइनस सर्जरी की वजह से वो रिंग से बाहर चल रही हैं।WWE ने एकदम सही समय पर एलेक्सा ब्लिस की वापसी कराई है। 29 जनवरी को Royal Rumble पीपीवी का आयोजन होगा। विमेंस रंबल मैच में जरूर एलेक्सा ब्लिस हिस्सा लेंगी। एलेक्सा को इस बार जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।