Alexa Bliss: WWE स्टार एलेक्सा ब्लिस (Alexa Bliss) इस समय प्रेगनेंसी की वजह से इन-रिंग एक्शन से दूर हैं। फैंस उनके रिटर्न का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब उन्होंने अपने WWE फ्यूचर को लेकर और अपने इन-रिंग रिटर्न को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है।हाल में ही WWE स्टार Alexa Bliss ने The Messenger को इंटरव्यू दिया था। इस इंटरव्यू में उन्होंने अपने इन-रिंग रिटर्न को लेकर बात की और कहा कि वो अभी इतनी जल्दी रिंग में वापसी नहीं करने वाली हैं। उन्होंने कहा कि वो अपने इन-रिंग रिटर्न को लेकर बाद में सोचेंगी। उन्होंने कहा,"मैं शायद उतनी तेजी से वापसी नहीं कर पाऊं, जितनी मुझे उम्मीद है। मैं इस समय वर्कआउट करने जा रही हूं और हर वो चीज़ कर रही हूं, जिससे मैं खुद को तैयार कर सकूं। मुझे अभी इसके लिए थोड़ा और समय चाहिए होगा। बेबी के शुरूआती कुछ महीने बेहद खास होते हैं और मैं ये नहीं चाहती हूं कि मैं काम के दौरान भी बच्चे के पास वापस जाने के बारे में सोचूं।"WWE स्टार Alexa Bliss ने Ryan Cabrera से की है शादीWWE स्टार एलेक्सा ब्लिस ने रायन कब्रेरा से शादी की है। ये दोनों जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। हाल में ही उन्होंने अपने बेबी का जेंडर बताया था। इसको लेकर उन्होंने पार्टी भी की थी। इस पार्टी में उन्होंने बताया था कि उन्हें एक बेबी गर्ल होने जा रही है। बता दें कि दोनों ने इसी साल अप्रैल में शादी की थी। दोनों 2 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। रायन कब्रेरा एक म्यूजिशियन, सिंगर और सॉन्ग राइटर हैं। WWE स्टार एलेक्सा ब्लिस कई बार अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उनकी फोटो शेयर करती रहती हैं।C.O.D.C.H.R.I.S.T@Codchrist89You thought the WWE Weakest Link will be crazy we still have the Family Feud to get too on July 30th pic.twitter.com/VFO4uwdBZ217430You thought the WWE Weakest Link will be crazy we still have the Family Feud to get too on July 30th pic.twitter.com/VFO4uwdBZ2वहीं, अपने रिटर्न को लेकर WWE स्टार एलेक्सा ब्लिस ने कहा कि वो जल्दबाजी में कंपनी में वापसी नहीं करना चाहती है। वो इस समय में अपने कैरेक्टर को और ज्यादा बेहतर करना चाहती हैं, ताकि उनकी वापसी और ज्यादा ग्रैंड हो सके। फिलहाल, फैंस उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं। ये देखना दिलचस्प रहेगा कि वो कब तक वापसी करती हैं।