WWE की पूर्व चैंपियन ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर फैंस को दिया खास अपडेट, फिजिकल बदलावों को लेकर दी जानकारी

Pankaj
WWE सुपरस्टार को लेकर अहम जानकारी सामने आई
WWE सुपरस्टार को लेकर अहम जानकारी सामने आई

Alexa Bliss: WWE सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस (Alexa Bliss) ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में फैंस को अपडेट दिया।

Ad

पूर्व Raw और SmackDown विमेंस चैंपियन ने मई में ऐलान किया था कि वो और उनके पति रायन कब्रेरा अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। एलेक्सा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें यह बताया गया कि प्रेग्नेंसी में होने वाले विभिन्न शारीरिक बदलावों से वह कैसा महसूस कर रही हैं।

वह शरीर नहीं जिसकी मैं आदी हूं। लेकिन मैं अब बहुत ही मजेदार चीज़ पर काम कर रही हूं।
Ad

पिछले लगभग एक साल में ब्लिस ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं, जिसमें उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा के साथ-साथ शादी भी की है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि लिटिल मिस ब्लिस के फैंस बाद में रिंग में वापसी की उम्मीद कर रहे होंगे।

एलेक्सा ने कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर बेबी बंप की तस्वीर साझा की थी। ब्लिस ने ट्वीट के जरिए बेबी बंप दिखाया और चार शब्दों का एक छोटा संदेश भी दिया था। ये देखकर फैंस को भी अच्छा लगा।

Ad

WWE Royal Rumble 2023 में एलेक्सा ब्लिस ने लड़ा था बड़ा मैच

ब्लिस ने कुछ समय पहले WWE के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट भी साइन किया था। Royal Rumble 2023 में ब्लिस ने WWE रिंग में अपना अंतिम मैच लड़ा था। Raw विमेंस चैंपियनशिप मैच में बियांका ब्लेयर के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। दोनों के बीच अच्छा मैच हुआ था। तब से वो WWE रिंग में नज़र नहीं आईं। अब ऐसा लग रहा है कि अगले साल के मिड में ही वो रिंग में वापसी कर पाएंगी। ब्लिस ने कुछ समय पहले अपने कैरेक्टर में भी बदलाव किया था। ऐसा लग रहा था कि वो वायट के साथ फिर से काम करेंगी लेकिन यह नहीं हो पाया। वायट भी अचानक कंपनी से चले गए।

एलेक्सा इस समय अपनी पर्सनल लाइफ को एन्जॉय कर रही हैं। उनका फोकस पूरी तरह प्रेग्नेंसी पर है। बहुत जल्द वो अपने फैंस को अच्छी खबर सुनाएंगी। समय-समय पर वो सोशल मीडिया के जरिए भी अपडेट देती रहेंगी।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications