WWE SmackDown मेंं द फीन्ड द्वारा अटैक के बाद एलेक्सा ब्लिस की प्रतिक्रिया

पिछले हफ्ते WWE स्मैकडाउन का एपिसोड काफी शानदार रहा था। खासतौर पर मेन इवेंट में जो हुआ वो काफी चौंकाने वाला था। इसे लेकर फैंस अब काफी उत्साहित हो गए है। WWE स्मैकडाउन के मेन इवेंट में पूर्व WWE यूनिवर्सल चैंपियन द फीन्ड ने एलेक्सा ब्लिस पर अटैक किया मैंडिबल क्लॉ लगा दिया। अब ये किसी भी WWE फैंस को समझ नहीं आया कि इसमें एलेक्सा ब्लिस का क्या रोल है। लेकिन अब इस कहानी में नया मोड़ आ गया है।

WWE सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस का रिएक्शन

Dropkick DiSKussions पॉडकास्ट के हालिया एपिसोड में टॉम कोल्यूह ने ये बात कही कि एलेक्सा ब्लिस इस स्टोरीलाइन में शामिल होने से काफी खुश हैं। और एलेक्सा ब्लिस को कोई भी दिक्कत नहीं है। टॉम ने ये भी कहा कि इस स्टोरीलाइन में एलेक्सा के जाने से बैकस्टेज भी अच्छा रिएक्शन आ रहा है।

youtube-cover

WWE एक्सट्रीम रूल्स में ब्रॉन स्ट्रोमैन और द फीन्ड के बी स्वाम्प मैच हुआ था। इस मैच के दौरान एलेक्सा ब्लिक कैमियो रोल में नजर आई थी। उस समय ये किसी को समझ नहीं आया था कि वो क्यों नजर आई थी। अब पिछले हफ्ते द फीन्ड ने उनके ऊपर हमला कर दिया था। दरअसल द फीन्ड और ब्रॉन स्ट्रोमैन के बीच फ्यूड चल रही है। रेसलमेनिया के बाद से ही दोनों स्टोरीलाइन में शामिल है। एक्सट्रीम रूल्स के बाद से ब्रॉन स्ट्रोमैन नजर भी नहीं आए है।

पिछले हफ्ते WWE स्मैकडाउन में द फीन्ड ने कहा था कि वो स्ट्रोमैन को ढूंढ कर ही रहेंगे। अब हो सकता है कि अगले हफ्ते ब्रॉन स्ट्रोमैन वापसी कर एलेक्सा ब्लिस की मदद करें। वैसे भी एलेक्सा ब्लिस और स्ट्रोमैन की जोड़ी पहले WWE में धमाल मचा चुकी है। मिक्स्ड मैच चैलेंज के दौरान एलेक्सा ब्लिस और ब्रॉन स्ट्रोमैन की जोड़ी ने कमाल का काम किया था। इन दोनों की टैग टीम को सभी ने पसंद किया था। थोड़ा प्यार भी दोनों के बीच देखने को मिला था। हालांकि ये दोनों इस टूर्नामेंट को नहीं जीत पाए लेकिन इन दोनों का रोमांटिक अंदाज फैंस को बहुत पसंद आया था। अब ऐसा लग रहा है कि WWE एलेक्सा और स्ट्रोमैन के रिलेशनशिप स्टोरीलाइन को दोबारा लाना चाहता है। और इसमें द फीन्ड भी शामिल रहेंगे।

अब ये उम्मीद जताई जा रही है कि WWE समरस्लैम के लिए ब्रॉन स्ट्रोमैन और द फीन्ड के बीच मैच तय किया जा सकता है। और इस फ्यूड में एलेक्सा ब्लिस भी शामिल रहेंगी।

ये भी पढ़ें-''मैं WWE में ब्रॉक लैसनर की बेइज्जती नहीं करना चाहता था, मेरे शब्दों को गलत लिया गया''