रॉ विमेंस चैंपियन एलेक्सा ब्लिस ने एक बार फिर जनरल मैनेजर कर्ट एंगल पर निशाना साधा है। इससे पहले भी कई बार वो कर्ट एंगल पर अपनी नाराजगी जता चुकी है। इस बार रॉ में एबसल्यूशन के साथ टैग को लेकर उन्होंने अपनी बात रखी है।
Is this how you treat a Goddess?? #RawWomensChampion #Raw #WWEChamber pic.twitter.com/oxmLw0mSuH
— Alexa Bliss (@AlexaBliss_WWE) February 19, 2018
रॉ विमेंस चैंपियन ने ट्वीटर का सहारा लेकर रॉ जनरल मैनेजर के ऊपर अपनाी शिकायत दर्ज कराई है। विमेंस एलिनिमेशन को लेकर सभी में अभी गर्माहट भरी हुई है। इसी के चलते एलेक्सा ने आग में घी डालने का काम किया है। रॉ में कई बार ऐसे मोमेंट आए है जब एलेक्सा ब्लिस और कर्ट एंगल की आपस में नहीं बनी है। उनका कहना है कि मैं खूबसूरत हूं इसलिए मेरे साथ ऐसा किया जाता है। वो समझते नहीं है। ये बात उन्होंने तब कही जब कर्ट एंगल ने उनका टाइटल एलिनिमेशन चैंबर में डिफेंड करने की बात कही। जबकि ब्रॉक लैसनर के साथ ऐसा नहीं है। वो सीधे रैसलमेनिया पर अपना टाइटल डिफेंड करेंगे। इसी बात को लेकर एलेक्सा नाराज है कि उनके साथ ऐसा क्यों किया गया। एबसल्यूशन के साथ कर्ट एंगल ने उनकी टैग टीम बनाई है। जिससे वो नाखुश है। और उन्होंने इसे गलत बताया है। सोन्या डेविल, मैंडी रोज के साथ मिलकर वो मिक्की जेम्स, बेली और साशा बैंक्स के खिलाफ कल रॉ में मुकाबला करेंगी। इस एलान के बाद एलेक्सा बौखला गई और उऩ्होंने कर्ट एंगल को निशाना बनाया।