Alexa Bliss: WWE सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस (Alexa Bliss) ने पिछले महीने नए कैरेक्टर और नए म्यूजिक के साथ वापसी की थी। इसके बाद से ही वो असुका (Asuka) के साथ मिलकर काम कर रही हैं। एलेक्सा ब्लिस विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप टूर्नामेंट जीत नहीं पाई थीं और Clash at the Castle में हुए टैग टीम मैच में भी उनकी टीम की हार हुई थी। फैंस अब जानना चाहते हैं कि एलेक्सा ब्लिस का WWE में भविष्य क्या होने वाला है।Lexi (Kaufman) Cabrera@AlexaBliss_WWEMe too 🖤 twitter.com/alexadagoat/st…Alexa Bliss and The Fiend are the G.O.A.T.@AlexaDaGOATI miss Dark Alexa Bliss9496432I miss Dark Alexa Bliss https://t.co/bsW7Gbxj9QMe too 🖤 twitter.com/alexadagoat/st…बता दें, एलेक्सा ब्लिस एक वक्त सुपरनैचुरल कैरेक्टर निभाया करती थीं और वो द फीन्ड के साथ आने के बाद इस कैरेक्टर में आई थीं। इस कैरेक्टर ने एलेक्सा ब्लिस को हॉरर मूवीज को देखने और अपने कैरेक्टर में शामिल करने का मौका दिया। कई फैंस एलेक्सा ब्लिस की इस कैरेक्टर में वापसी चाहते हैं और ब्लिस ने भी इस चीज़ से सहमति जताई। बता दें, हाल ही में एक फैन ने कहा कि वो एलेक्सा ब्लिस के सुपरनैचुरल कैरेक्टर को मिस करते हैं और इसका जवाब देकर ब्लिस ने अपना दुख जाहिर करते हुए कहा कि वो भी अपने पुराने कैरेक्टर को मिस करती हैं।एलेक्सा ब्लिस के लिए WWE का अगला प्लान क्या है? View this post on Instagram Instagram Postअगर एलेक्सा ब्लिस को Raw में बियांका ब्लेयर के प्रतिद्वंदी के रूप में नहीं चुना जाता है तो इस वक्त उनके करने के लिए ज्यादा कुछ नहीं रह जाएगा। बियांका ब्लेयर को इस हफ्ते Raw में सरप्राइज प्रतिद्वंदी का सामना करना है और यह काफी रोचक होगा अगर बियांका के खिलाफ ब्लिस को मौका दिया जाता है। देखा जाए तो एलेक्सा ब्लिस के कैरेक्टर में बदलाव की जरूरत है और द फीन्ड की वापसी उनके कैरेक्टर में बदलाव की वजह बन सकती है।बता दें, एलेक्सा ब्लिस इस वक्त किसी बड़ी स्टोरीलाइन का हिस्सा नहीं हैं। हालांकि, ब्लिस ने खुद के SummerSlam के बाद Raw विमेंस चैंपियनशिप पिक्चर में शामिल होने की बात कही थी लेकिन ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला और ऐसा लग रहा है कि प्लान में बदलाव किया गया है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।