पूर्व रॉ (Raw) और स्मैकडाउन (SmackDown) विमेंस चैंपियन एलेक्सा ब्लिस (Alexa Bliss) की अगले हफ्ते वापसी होगी। WWE ने रेड ब्रांड में उनकी वापसी का ऐलान कर दिया है। इस खबर के बाद एलेक्सा ब्लिस ने एक अनोखा ट्वीट भी किया। एलेक्सा ब्लिस की वापसी का इंतजार फैंस बहुत बेसब्री से कर रहे हैं। ब्लिस ने भी कुछ दिन पहले सोशल मीडिया के जरिए अपनी वापसी को टीज किया था। WWE@WWENEXT WEEK@AlexaBliss_WWE's journey back to #WWERaw!9:00 AM · Jan 4, 202267741111NEXT WEEK@AlexaBliss_WWE's journey back to #WWERaw! https://t.co/5ekBUiy1QfWWE सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस ने किया ट्वीटWWE Extreme Rules 2021 में अंतिम बार रिंग में एलेक्सा ब्लिस नजर आईं थी। शार्लेट फ्लेयर के साथ उनका मैच हुआ था। इस दौरान काफी बवाल भी देखने को मिला था। इसके बाद WWE टीवी पर वो नजर नहीं आईं थी। PWInsider ने जरूर अपनी रिपोर्ट में बताया था कि साइनस सर्जरी के लिए वो कुछ समय तक रिंग में नजर नहीं आएंगी। अब एलेक्सा ब्लिस को फैंस टीवी पर अगले हफ्ते देख पाएंगे। एलेक्सा ब्लिस ने भी ट्वीट के जरिए बदला लेने के संकेत दे दिए है।Lexi Kaufman@AlexaBliss_WWENext week you say…9:30 AM · Jan 4, 20222608330Next week you say… https://t.co/FYk7Ts83xiएलेक्सा ब्लिस की करीब 107 दिन बाद वापसी होगी। देखना होगा कि एलेक्सा ब्लिस किस रूप में नजर आएंगी। एलेक्सा ने पिछले एक साल में अपने कैरेक्टर में बहुत बदलाव किया था। एलेक्सा के गिमिग में भी पूरी तरह बदलाव नजर आया था। अब देखना होगा कि क्या वो अपने पुराने गिमिक के साथ वापसी करेंगी या नहीं।WWE का अगला पीपीवी Royal Rumble होगा। WWE ने जरूर एलेक्सा के लिए कोई ना कोई बड़ा प्लान जरूर तैयार किया होगा। अगले हफ्ते बैकी लिंच को भी नया प्रतिद्वंदी Royal Rumble के लिए मिलेगा। WWE ने अगले हफ्ते रेड ब्रांड के लिए बियांका ब्लेयर, लिव मॉर्गन और ड्रू ड्रॉप के बीच ट्रिपल थ्रेट मैच का ऐलान कर दिया है। जो भी इस मैच में जीतेगा वो Royal Rumble में बैकी लिंच को Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए चुनौती देगा। शायद इस मैच में भी एलेक्सा ब्लिस का अहम रोल नजर आ सकता है। कुल मिलाकर देखा जाए तो एलेक्सा की वापसी से फैंस भी काफी उत्साहित होंगे। फैंस अगले हफ्ते रेड ब्रांड का अब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।