WWE Crown Jewel में टाइटल हारने के बाद फेमस Superstar ने अपने लुक में किया बदलाव, हेयरस्टाइल देखकर हैरानी में पड़ जाएंगे आप

Pankaj
WWE Crown Jewel में एलेक्सा ब्लिस को मिली थीं हार
WWE Crown Jewel में एलेक्सा ब्लिस को मिली थीं हार

Alexa Bliss: WWE Crown Jewel इवेंट का सफल समापन हो गया। ये शो WWE सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस (Alexa Bliss) के लिए कुछ खास नहीं रहा। ब्लिस और ओस्का (Asuka) ने मात्र पांच दिन में विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप गंवा दी। इस बात से जरूर दोनों निराश हुए होंगे। खैर एलेक्सा ने अब अपने लुक में भी बदलाव कर लिया। वो अब फैंस को एक अलग अवतार में नज़र आएंगी।

Ad

एलेक्सा ब्लिस और ओस्का (Asuka) का मुकाबला डकोटा काई और इयो स्काई के साथ हुआ था। पिछले हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में ब्लिस और ओस्का ने विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप जीती थी। सभी को लगा कि इस बार वो आराम से अपनी चैंपियनशिप रिटेन कर लेंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। WWE ने बहुत बड़ा सरप्राइज फैंस को दिया। कंपनी ने डकोटा काई और इयो स्काई को चैंपियन बना दिया।

WWE सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस ने शानदार तस्वीर पोस्ट की

ट्विटर पर हाल ही में WWE सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस ने एक तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने अपने हेयरस्टाइल में बदलाव किया। अब वो पिंक हेयर के साथ नज़र आएंगी।

Ad

WWE Crown Jewel 2022 में हुए इस मैच का अंत थोड़ा अलग तरह का हुआ। एलेक्सा के ऊपर निकी A.S.H. ने हमला किया। इस वजह से डकोटा काई और इयो स्काई को मदद मिल गई। दोनों ने इसका फायदा उठाया और चैंपियनशिप अपने नाम कर ली।

निकी ने ऐसा क्यों किया इस बात खुलासा रेड ब्रांड के एपिसोड में होगा। एक अंदाजा ये भी लगाया जा रहा है कि निकी अब डैमेज कंट्रोल फैक्शन को ज्वाइन कर सकती हैं। इस फैक्शन को बेली लीड कर रही हैं। WWE Survivor Series War Games इवेंट इस महीने के अंत में होगा। यहां पर बड़ा मुकाबला फैंस को देखने को मिल सकता है। डैमेज कंट्रोल का मुकाबला बियांका ब्लेयर, ओस्का और एलेक्सा ब्लिस के साथ हो सकता है। बियांका ब्लेयर, ओस्का और एलेक्सा ब्लिस के साथ कोई अन्य विमेन सुपरस्टार भी जुड़ सकती हैं। अब देखना होगा कि WWE ने इनके लिए आगे क्या प्लान तैयार किया होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications