Backlash पीपीवी में मैच के दौरान एलेक्सा ब्लिस के कंधे में लगी गंभीर चोट

बैकलैश पीपीवी में रॉ विमेंस चैंपियनशिप के लिए एलेक्सा ब्लिस और नाया जैक्स का मैच था। ये मैच काफी शानदार रहा। मैच में दोनों सुपरस्टार्स ने शानदार प्रदर्शन किया। एलेक्सा ने अपना पूरा दम दिखाया। उन्होंने नाया जैक्स की जमकर पिटाई की। लेकिन एलेक्सा ब्लिस को गंभीर चोट लग गई। मैच के दौरान एलेक्सा ब्लिस के बाएं कंधे में चोट आ गई थी। कई बार वो उन्हें दिक्कत का सामना करना पड़ा था। मैच के बाद वो कंधा पकड़ कर बैठ गई थी। क्योंकि नाया जैक्स एक शक्तिशाली विमेन हैं,उनका मुकाबला करना बहुत ही मुश्किल होता है। एलेक्सा ब्लिस ने नाया का मुकाबला बखूबी किया। शुरू से ही उन्होंने उऩके ऊपर अटैक किया। यहीं नहीं रिंग के बाहर भी नाया जैक्स को बैरियर और स्टील स्टेप पर एलेक्सा ब्लिस ने पटका। सबसे खास बात ये है कि शुरू से ही वो नाया पर हावी रही। एलेक्सा ब्लिस ये मैच हार गई। रैसलमेनिया के बाद ये उनके लिए रीमैच था। अब आगे वो शायद रॉ विमेंस चैंपियनशिप की स्टोरीलाइन से भी हट जाएंंगी। लेकिन हटने की बात यहां तक आ गई है कि क्या वो कुछ महीनों के लिए बाहर हो जाएंगी? इसका इंतजार करना होगा। क्योंकि अभी तक उनकी मेडिकल रिपोर्ट नहीं आई है। फैंस उसी मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे है। तांकि पत लग जाए कि उनकी चोट कितनी गंभीर है। अगर चोट गंभीर है तो फिर उन्हें कुछ महीनों के लिए रिंग से बाहर बैठना पड़ सकता है। वैसे देखा जाए तो कंधे की चोट में नुकसान कुछ ज्यादा ही होता है। पहले भी कई सुपरस्टार्स के कंधे में चोट लगी थी तो उनकी सर्जरी कराई गई थी। सभी चाहते है कि एलेक्सा की चोट इतनी गंभीर ना हो। लेकिन मैच के बाद जिस तरह वो दर्द से कराह रही थी उससे तो ये ही लगता है कि चोट काफी गंभीर है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications