WWE Night of Champions 2023 के लिए 9 बार के चैंपियन की बहुत जल्द होगी धमाकेदार वापसी, मौजूदा रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Pankaj
WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर
WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर

Alexa Bliss: WWE Night of Champions 2023 का आयोजन 27 मई को सऊदी अरब में होगा। कंपनी इस इवेंट को बड़ा जरूर बनाना चाहेगी। सऊदी अरब के लिए हमेशा कंपनी ने बड़े सुपरस्टार्स को बुक किया, इस बार भी ऐसा ही देखने को मिल सकता है। इस साल शो के लिए एक बड़े रेसलर की वापसी हो सकती है।

Ad

BoozerRasslin और Xero News की मौजूदा रिपोर्ट के अनुसार WWE सऊदी अरब शो के लिए एलेक्सा ब्लिस की वापसी चाहती है। WWE Backlash 2023 का आयोजन 6 मई को होगा। यानी की इस शो के बाद ब्लिस की धमाकेदार एंट्री रिंग में हो सकती हैं। हालांकि Night of Champions 2023 के लिए ब्लिस के प्लान को लेकर अभी तक कोई भी कंफर्म जानकारी सामने नहीं आई है।

Night of Champions प्रीमियम लाइव इवेंट इस बार धमाकेदार होगा। रोमन रेंस को इस दिन चैंपियन के रूप में हजार दिन पूरे हो जाएंगे। इस इवेंट में शायद उनका भी मुकाबला होगा। रिपोर्ट के अनुसार एजे स्टाइल्स के साथ उनका मैच हो सकता है। रेंस के अलावा भी कुछ बड़े सुपरस्टार्स इस शो का हिस्सा होंगे। ब्रॉक लैसनर, ऐज और सैथ रॉलिंस जैसे दिग्गज रेसलर्स को भी बुक किया जाएगा।

Ad

Royal Rumble 2023 में अंतिम बार एक्शन में एलेक्सा ब्लिस नज़र आईं थी। Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए बियांका ब्लेयर के साथ उनका मुकाबला हुआ था। वहां उनकी हार हुई थी। इसके बाद से ब्लिस WWE रिंग में नहीं दिखीं। उनकी वापसी को लेकर भी अभी तक कोई कंफर्म जानकारी सामने नहीं आई है। जल्द ही इसका खुलासा हो जाएगा।

क्या WWE Night of Champions 2023 में Alexa Bliss का जलवा दिखेगा?

ब्लिस की अगर वापसी होगी तो फैंस को मजा आएगा। विमेंस डिवीजन में उनका बहुत बड़ा नाम हैं। 9 बार चैंपियन वो अभी तक रह चुकी हैं। उनका कैरेक्टर भी फैंस को बहुत पसंद आता है। हालांकि पिछला एक साल उनके लिए कुछ खास नहीं रहा। फैंस को वो ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाईं। अब देखना होगा कि WWE Night of Champions 2023 के लिए उनकी वापसी हो पाएगी या नहीं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications