72 WWE सुपरस्टार्स जो 2016 में हुए ड्राफ्ट का हिस्सा थे, वो 2020 में अब कहां हैं?

रोमन रेंस, डीन एंब्रोज और जॉन सीना
रोमन रेंस, डीन एंब्रोज और जॉन सीना
youtube-cover
Ad

#50- बो डैलस (WWE Raw) : बो डैलस ने WWE टीवी पर अक्टूबर 2019 तक कोई मैच नहीं लड़ा है। इसके अलावा दिसंबर 2019 के बाद से वो टीवी पर नजर भी नहीं आए हैं। उन्होंने एक ट्वीट किया था कि वो लाइफ चेंजिंग एक्सपेंडिशन में जा रहे हैं।

Ad

#49 - ब्रीजांगो (WWE SmackDown) : फैनडांगो और टाइलर ब्रीज को SmackDown में उनके फैशन फाइल्स सैगमेंट्स के लिए याद किया जाता है। हाल ही में यह दोनों NXT रोस्टर में नजर आते हैं और NXT टैग टीम चैंपियन भी हैं।

#48- ब्रॉन स्ट्रोमैन (WWE Raw) : यह काफी हैरान करने वाला है कि ब्रॉन स्ट्रोमैन को 2016 ड्राफ्ट में 48वें नंबर पर चुना गया था। हालांकि उनके करियर में सुधार आया है और वो यूनिवर्सल चैंपियन भी बने। वो अभी कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं।

#47 - एलेक्सा ब्लिस (WWE SmackDown) : ब्रॉन स्ट्रोमैन की तरह एलेक्सा ब्लिस का करियर भी 2016 ड्राफ्ट के बाद बेहतर ही हुआ है। 5 बार विमेंस चैंपियन इस समय स्मैकडाउन में द फीन्ड के साथ स्टोरीलाइन में शामिल हैं।

#46 - मार्क हेनरी (WWE Raw) : मार्क हेनरी ने 2017 में इनरिंग एक्शन से रिटायरमेंट ले लिया था। हालांकि दो बार के ओलंपियन को 2018 में WWE हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया। अभी वो रेसलिंग के बारे में Busted Open रेडियो शो में बात करते हैं।

#45- अपोलो क्रूज (WWE SmackDown) : 2020 निश्चित ही अपोलो क्रूज के लिए काफी शानदार साल रहा है। वो इस समय हर्ट बिजनेस के साथ Raw में फिउड में नजर आ रहे हैं।

#)44- समर रे (WWE Raw) : समर रे को WWE ने अक्टूबर 2017 में रिलीज कर दिया था। हाल ही में उन्होंने ट्वीट किया था कि वो स्मैकडाउन को मिस कर रही हैं। इसके बाद ऐसा लग रहा है कि उनकी वापसी में दिलचस्पी हैं।

#43- जैक राइडर (WWE SmackDown) : जैक राइडर उन सुपरस्टार्स में शामिल हैं, जिन्हें WWE ने 2020 अप्रैल में रिलीज कर दिया था। मैट कार्डोना अब AEW में लड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications