WWE से AEW में 2021 में जाने वाले सभी सुपरस्टार्स की लिस्ट 

WWE सुपरस्टार्स जो 2021 में AEW में जा चुके हैं
WWE सुपरस्टार्स जो 2021 में AEW में जा चुके हैं

WWE के लिए पिछला डेढ़ साल किसी भी दृष्टि से अच्छा नहीं गुजरा है। COVID-19 की शुरुआत के साथ ही WWE के बुरे दौर की भी शुरुआत हो चली थी। पहले क्लोज़्ड़ डोर इवेंट्स (बिना लाइव क्राउड) की शुरुआत की गई, जिससे कंपनी को काफी नुकसान झेलना पड़ा।

Ad

इसके बाद व्यूअरशिप में गिरावट हुई, जिसके चलते WWE को बजट में कटौती करनी पड़ी। इस कारण कंपनी ने रेसलर्स को रिलीज़ करना शुरू किया और ये रिलीज़ करने का दौर अभी भी चल रहा है। इस दौरान ऐसे बड़े नामों को भी रिलीज़ किया गया, जिनकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए आइए डालते हैं नजर उन सुपरस्टार्स पर जो 2021 में WWE से रिलीज़ हुए लेकिन अब AEW में जा चुके हैं।

WWE से 2021 में रिलीज़ हुए सुपरस्टार्स जो AEW में जा चुके हैं

  • एडम कोल (WWE को अगस्त 2021 में छोड़ा और 5 सितंबर 2021 को AEW डेब्यू किया)
  • एंड्राडे (WWE को 21 मार्च 2021 को छोड़ा और 4 जून 2021 को AEW डेब्यू किया)
  • डेनियल ब्रायन/ब्रायन डेनियलसन (WWE को अप्रैल 2021 में छोड़ा और 5 सितंबर को AEW डेब्यू किया)
  • एलिस्टर ब्लैक/मालाकाई ब्लैक (WWE को 2 जून 2021 को छोड़ा और 7 जुलाई 2021 को AEW डेब्यू किया)
  • क्रिश्चियन केज (WWE में आखिरी बार Royal Rumble 2021 में नजर आए और 7 मार्च 2021 को AEW डेब्यू किया)
  • बिग शो/पॉल वाईट (WWE में आखिरी बार 4 जनवरी 2021 को Raw लैजेंड्स नाईट स्पेशल एपिसोड में नजर आए और 3 मार्च 2021 को AEW डेब्यू किया)
  • मार्क हेनरी (WWE में आखिरी बार 4 जनवरी 2021 को Raw लैजेंड्स नाईट स्पेशल एपिसोड में आए और 30 मई 2021 को AEW डेब्यू किया)
  • रूबी रायट/रूबी सोहो (WWE को 2 जून 2021 को छोड़ा और 5 सितंबर 2021 को AEW डेब्यू किया)
  • बॉबी फिश (WWE ने 6 अगस्त 2021 को रिलीज़ किया और 6 अक्टूबर 2021 को AEW डेब्यू किया)
  • काइल ओ'राइली (दिसंबर 2021 में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म हुआ और 22 दिसंबर को AEW डेब्यू किया)

WWE द्वारा 2021 में रिलीज़ किए सुपरस्टार्स में से ये सभी AEW की राह चुन चुके हैं। वहीं 2020 में रिलीज़ हुए रेसलर्स को भी जोड़ लिया जाए तो इनकी संख्या आपको चौंका देगी। इस तरह के बड़े फैसलों से स्पष्ट पता चलता है कि विंस मैकमैहन का प्रोमोशन अभी संघर्ष के दौर से गुजर रहा है। इनके अलावा ब्रे वायट और ब्रॉन स्ट्रोमैन समेत कई बड़े नाम हैं, जिन्होंने अभी किसी दूसरे प्रोमोशन को जॉइन नहीं किया है।

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications