एक और पूर्व WWE स्टार की वापसी हो सकती है

पिछले कुछ दिनों में WWE के लिए लगभग सब कुछ ही अच्छा रहा है। ड्राफ्ट भी सही तरीके से खत्म हो गया, और उस दिन टीवी रेटिंग्स ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। वहीं रैंडी ऑर्टन भी बैटलग्राउंड में वापसी कर रहे हैं। जॉन सीना और सैथ रॉलिन्स चोट से वापसी करने के बाद पूरे फिट हो गए हैं। अब पता चल रहा है की WWE का एक पूर्व स्टार जिंदर महल भी कंपनी के टच में है। ऐसा कहा जा रहा है की WWE और जिंदर के बीच वापसी को लेकर बातें हो रही हैं। आपको बता दें जिंदर एक भारतीय मूल के कनेडियन नागरिक हैं। और एक समय उनकी लड़ाई ग्रेट खली जैसे बड़े स्टार से हुई थी। इससे पता चलता है की उस समय WWE में महल की काफी वैल्यू थी। लेकिन इसके बाद वो एक दम से पता नहीं कहाँ गायब हो गए, और किसी ने इसके पीछे का कोई कारण नहीं बताया। हालांकि WWE और महल के बीच बात हुए काफी दिन हो गए हैं। पर कहा जा रहा है की उनके आने की संभावना काफी है। आने वाले समय में WWE भारत में कई इवैंट करने वाली है, शायद इसी बात को धन में रखकर महल की वापसी कराई जा रही हो। खैर कुछ भी हो पर फिर एक भारतीय मूल के स्टार को रिंग में लड़ते हुए देखकर इंडियन व्युवर को काफी अच्छा लगेगा। लोग हमेशा से खली की वापसी चाहते हैं, पर खली की जगह महल भी इंडियन लोगों को अच्छी ही लगेगी।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications