रोमन रेंस से कुछ दिन पहले 18 सेकेंड्स में हारने वाले फेमस सुपरस्टार ने WWE के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन किया?

WWE सुपरस्टार के कॉन्ट्रैक्ट को लेकर बड़ी खबर सामने आई
WWE सुपरस्टार के कॉन्ट्रैक्ट को लेकर बड़ी खबर सामने आई

WWE के साथ केविन ओवेंस (Kevin Owens) ने कुछ दिन पहले नई डील साइन कर ली। केविन ओवेंस को WWE ने बहुत बड़ा ऑफर दिया है। केविन ओवेंस अपने कॉन्ट्रैक्ट को लेकर काफी चर्चा में बने हुए थे। केविन ओवेंस के साथ उनके दोस्त और WWE सुपरस्टार सैमी जेन (Sami Zayn) का नाम भी शामिल था। बड़ी खबर ये है कि सैमी जेन ने भी WWE में ही रहने का निर्णय लिया है।

Ad

WWE के साथ सैमी जेन ने भी नया कॉन्ट्रैक्ट साइन किया?

मौजूदा रिपोर्ट के अनुसार इस महीने के अंत में सैमी जेन का WWE कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार केविन ओवेंस ने जब कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था तब सैमी जेन ने नहीं किया। शायद सैमी जेन सोच रहे थे कि केविन ओवेंस WWE कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं करेंगे। केविन ओवेंस द्वारा WWE कॉन्ट्रैक्ट साइन करने का असर सैमी जेन पर भी पड़ गया। केविन की वजह से ही सैमी जेन ने भी WWE में रहने का फैसला लिया।

डेव मैल्टजर ने अपनी मौजूदा रिपोर्ट में सैमी जेन को लेकर बड़ा खुलासा किया है। डेव मैल्टजर ने कहा कि लॉकर रूम की तरफ से साफ संकेत मिल गए है कि सैमी जेन ने भी WWE के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है। हालांकि अभी तक इस बात का ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है। इस बारे में सैमी जेन ने भी कोई बात फैंस को नहीं बताई है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि केविन ओवेंस और सैमी जेन का WWE कॉन्ट्रैक्ट लगभग एक जैसा ही है।

सैमी जेन को इस समय WWE द्वारा पुश भी दिया गया था। दो हफ्ते पहले यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस के खिलाफ सैमी जेन को 18 सेकेंड्स में हार का सामना करना पड़ा था। इस यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच से पहले ब्रॉक लैसनर ने उनके ऊपर अटैक किया था। पिछले हफ्ते भी सैमी जेन के ऊपर लैसनर ने खतरनाक हमला किया था। खैर सैमी जेन अगर WWE के साथ आगे भी रहेंगे तो ये अच्छी बात रहेगी। सैमी जेन को WWE द्वारा भी आगे बड़ा पुश दिया जा सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications